पु‎तिन ने बाइडेन के बयान पर ‎किसी तरह की ‎चिंता जा‎हिर नहीं की

वाशिंगटन । रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन  के बयान पर किसी तरह की चिंता जाहिर नहीं की। बाइडन से मुलाकात के पहले एक साक्षात्कार के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि अपने अमेरिकी समकक्ष द्वारा हत्यारा बुलाए जाने को लेकर उन्हें किसी तरह की आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा ‎कि मेरे कार्यकाल में इस तरह के अनेकों हमले किए गए। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता और न ही अचरज होता है। अगले हफ्ते बुधवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में व्लादिमीर पुतिन से जो बाइडन मुलाकात करने वाले हैं। बता दें कि मार्च में बाइडन ने अपने एक साक्षात्कार में पुतिन के हत्यारे होने की बात पर सहमति दी थी। इस पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्केव ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि इससे यह संकेत मिलता है कि वाशिंगटन रूस के साथ अपने संबंध सामान्य नहीं करना चाहता। अमेरिका और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंध पर उन्होंने कहा कि हाल के सालों में यह खराब हुआ है। बता दें कि पुतिन ने इस साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की और कहा कि जो बाइडन उनसे बिल्कुल अलग हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!