विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से कहा- वीवीपैट का मिलान वोटों की गिनती से पहले हो

विपक्षी दलों ने कहा- वीवीपैट मिलान में कोई गड़बड़ी मिले तो विधानसभा क्षेत्र के हर पोलिंग स्टेशन पर 100% वेरिफिकेशन हो
चुनाव आयोग ने 100% ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग वाली याचिका खारिज की
ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठने के बाद आयोग ने कहा- स्ट्रॉन्ग रूम में यह पूरी तरह सुरक्षित
नई दिल्ली. 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस, तेदेपा, तृणमूल और बसपा समेत 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। विपक्षी दलों के प्रतिनिधि मंडल ने आयोग को ज्ञापन सौंपा। अपोजिशन लीडरों ने मांग की कि वीवीपैट का मिलान वोटों की गिनती शुरू होने से पहले हो, ना कि बाद में। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- अगर विधानसभा क्षेत्र के चुने गए 5 पोलिंग स्टेशनों में कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100% वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाए।

ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जताए जाने के बाद ही ईवीएम को लेकर सवाल तेज हो गए हैं। विपक्षी दलों ने स्ट्रॉन्ग रूम में भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर शंका जाहिर की है।

आयोग से कल फिर मिलेंगे विपक्षी दल

गुलाम नबी आजाद ने कहा- विपक्षी दलों ने अपने ज्ञापन में चुनाव आयोग से अपील की है कि अगर विधानसभा क्षेत्र में चुने गए 5 पोलिंग स्टेशनों में से कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो उस क्षेत्र के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100% वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाए।
“हमने यह भी कहा कि यह वेरिफिकेशन वोटों की गिनती शुरू होने से पहले किया जाए, ना कि आखिरी दौर की गिनती खत्म होने के बाद।’
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने पिछले डेढ़ महीने में कई मुद्दे उठाए हैं। हमने आयोग से पूछा कि आपने प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। आयोग ने हमारी बात करीब एक घंटे तक सुनी और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे कल फिर हमसे मुलाकात करेंगे। इस दौरान हमारी दो प्राथमिक चिंताओं पर चर्चा होगी।
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वोटों की गिनती से पहले हमने ईवीएम के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर चिंता जाहिर की। उत्तर प्रदेश में ईवीएम के साथ गड़बड़ी की कई शिकायतें मिली हैं। हमने मांग की है कि केंद्रीय बल तैनात किए जाएं।
विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधि मंडल में ये नेता शामिल थे
कांग्रेस: अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, अभिषेक मनु सिंघवी
तेदेपा: चंद्रबाबू नायडू
बसपा: सतीश चंद्र मिश्रा
सीपीएम: सीताराम येचुरी
सीपीआई: डी राजा
आप: अरविंद केजरीवाल
तृणमूल कांग्रेस: डेरेक ओ ब्रायन
सपा: राम गोपाल यादव
डीएमके: कनिमोझि
राजद: मनोज झा
राकांपा: मजीद मेमन

कहा जा रहा था कि कर्नाटक के मुख्यममंत्री और जेडीएस नेता कुमारस्वामी भी विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग से मुलाकात के ठीक पहले उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया।

100% वीवीपैट मिलान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मौका क्यों तलाश रहे?

सुप्रीम कोर्ट ने 100% ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों को चुनने की राह में हम आड़े नहीं आएगा। यह याचिका कुछ टेक्नोक्रेट्स ने लगाई थी। जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस एमआर शाह की वेकेशन बेंच ने कहा- इस मामले में सीजेआई पहले ही सुनवाई कर चुके हैं। अब आप दो जजों की वेकेशन बेंच के पास मौका क्यों तलाश रहे हैं। हम ऐसे किसी मामले की तुरंत सुनवाई नहीं करेंगे। हम सीजेआई के आदेश का उल्लंघन नहीं कर सकते। 7 मई को सीजेआई की बेंच ने 21 विपक्षी दलों द्वारा वीवीपैट और ईवीएम के 50% मिलान की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।

ईवीएम सुरक्षित, गिनती पूरी होने तक सीसीटीवी कवरेज रहेगी- चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की गईं ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में पूरी तरह सुरक्षित हैं।
आयोग ने उन आरोपों को नकार दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि 23 मई को वोटों की गिनती से पहले स्ट्रॉन्ग रूम में लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम को नई ईवीएम से बदला जा रहा है।
आयोग ने कहा कि हम पूरे दावे के साथ और स्पष्ट रूप से उन रिपोर्टों को खारिज करते हैं, जिनमें ऐसे आरोप लगाए गए। ये झूठे और बेबुनियाद हैं। टीवी और सोशल मीडिया पर जो भी विजुअल दिखाए जा रहे हैं, उनका चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम से कोई संबंध नहीं है।
आयोग ने कहा कि जिन ईवीएम का इस्तेमाल चुनाव में किया गया उन्हें भारी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में लाया गया। यहां पर आयोग के ऑब्जर्वर और उम्मीदवारों की मौजूदगी में इन पर सील लगाई गई और डबल लॉक किया गया।
“गिनती पूरी होने तक सीसीटीवी कैमरा कवरेज किया जाएगा। केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल हर पल एक-एक स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा कर रहे हैं।’
ईवीएम में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर खून बहेगा- रालोसपा
उधर, बिहार में रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाह ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- अगर ईवीएम में गड़बड़ी हुई तो स्थिति खराब हो जाएगी। सड़कों पर खून बहेगा। लोगों में बहुत गुस्सा है। वोटों की रक्षा के लिए हथियार उठाने पड़े तो मैं तैयार हूं।

इससे पहले उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी की ओर से ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। सोमवार रात अफजाल ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए गाजीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। इस सीट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल का केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा से मुकाबला है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!