Exit Polls : पवार-नायडू हुए ऐक्टिव, माया-अखिलेश मिले

रविवार को तमाम एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी सरकार के बहुमत के साथ वापसी का अनुमान लगाया गया है। हालांकि विपक्षी दल एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर रहे हैं और केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस में भी मंथन जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर परिणाम के बाद की स्थिति पर बात कर रहे हैं।
  • एग्जिट पोल्स में केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार के अनुमान
  • हालांकि विपक्षी दलों के नेता सभी एग्जिट पोल को खारिज करते हुए केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं
  • आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार भी ऐक्टिव हुए
  • सूत्रों के अनुसार पवार ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के संपर्क में हैं

लोकसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत का ऐलान कर रहे एग्जिट पोल के नतीजों ने विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। विपक्षी दल एग्जिट पोल के नतीजों के बाद सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। खासकर विपक्षी खेमे में हलचल तेज है। विपक्षी दलों को आस है कि 23 मई आने वाला चुनाव परिणाम अलग रहेगा। इसी के मद्देनजर वह रणनीति बनाने में जुटे हैं। विपक्षी नेताओं की कोशिश है कि अगर करीबी स्थिति बनती है तो उसमें यूपीए समेत तीसरे मोर्चे की संभावना पर भी विचार किया जाए। 
माया-अखिलेश में एक घंटे तक चर्चा
सोमवार सुबह अखिलेश यादव चुनाव में अपनी सहयोगी बीएसपी प्रमुख  मायावती से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने करीब 1 घंटे तक चर्चा की। बता दें कि एग्जिट पोल्स में उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी का महागठबंधन बीजेपी को बहुत बड़ा नुकसाना पहुंचाता नहीं दिख रहा है। खबरों के मुताबिक नायडू आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने वाले हैं। दूसरी तरफ एनसीपी चीफ शरद पवार भी विपक्षी नेताओं को साधने के लिए ऐक्टिव हो चुके हैं। उधर, कांग्रेस में भी परिणाम के बाद की स्थिति पर मंथन में जुटी है। 
पवार, नायडू ऐक्टिव 
उधर, पवार क्षेत्रीय दलों के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर 23 मई को असल नतीजे थोड़े भी अलग होते हैं तो बीजेपी को सरकार बनाने से दूर रखने के लिए विपक्षी दल साझा सरकार बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। टीएमसी सूत्रों के अनुसार नायडू आज शाम 4 बजे ममता बनर्जी से मिल सकते हैं और बैठक में रिजल्ट के बाद की भावी योजना पर बात हो सकती है। 
कांग्रेस में भी मंथन 
रविवार को तमाम एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी सरकार के बहुमत के साथ वापसी का अनुमान लगाया गया है। हालांकि विपक्षी दल एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर रहे हैं और केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस में भी मंथन जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर परिणाम के बाद की स्थिति पर बात कर रहे हैं। 
पटनायक, जगन मोहन के संपर्क में पवार? 
खबरों के मुताबिक एनसीपी चीफ पवार ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के संपर्क में हैं। बता दें कि पटनायक ने अभीतक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी पहले से ही पटनायक पर सॉफ्ट रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे में पवार का पटनायक से संपर्क में होने की खबरों ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक पवार वाईएसआर नेता जगन मोहन रेड्डी के भी संपर्क में हैं। जगन और पटनायक का रुख अभीतक बीजेपी के लिए सॉफ्ट रहा है। बीजेपी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान इन दो नेताओं के प्रति नरम ही रुख ही अपनाया था। 
तीसरे मोर्चे की भी कवायद 
इस बीच, ऐसी भी खबरें हैं कि अगर यूपीए गठबंधन नतीजों में पिछड़ती है तो तीसरे मोर्चे की कवायद को फिर शुरू किया जाए। इस स्थिति में तीसरा मोर्चा कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन के साथ सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है। तेलंगाना के सीएम केसीआर लगातार तीसरा मोर्च बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि रविवार को आए सभी एग्जिट पोल ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत की सरकार का अनुमान लगाया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!