रसोई गैस ग्राहकों को बड़ी सुविधा, किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से भरवा सकेंगे सिलेंडर

अब रसोई गैस यानी एलपीजी उपभोक्ता अपनी सुविधा के हिसाब के किसी भी कंपनी के वितरक से गैस सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे। मसलन, अगर कोई उपभोक्ता हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का ग्राहक है और उसे इंडियन ऑयल से सिलेंडर लेना ज्यादा सुविधाजनक लगता है तो वह बिना किसी औपचारिकता के ऐसा कर सकता है।पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द ही कुछ शहरों में इस प्रकार की सुविधा को पायलट रूप में शुरू करने जा रहा है। पायलट चरण में यह सुविधा गुरुग्राम (हरियाणा) पुणे (महाराष्ट्र), रांची (झारखंड), चंडीगढ़ और कोयंबटूर (तमिलनाडु) में उपलब्ध होगी। उसके बाद इसे देशभर में लागू किया जा सकता है।

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स में स्पर्धा बढ़ेगी, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

मंत्रालय के मुताबिक उपभोक्ता मोबाइल एप या ग्राहक पोर्टल के माध्यम से जब LPG सिलेंडर के लिए बुकिग करेंगे तो उन्हें वितरकों की सूची रेटिंग के साथ दिखेगी। ग्राहक LPG सिलेंडर रिफिलिंग के लिए अपने क्षेत्र से कोई भी उपलब्ध वितरक चुन सकता है। मंत्रालय के मुताबिक, इसका लाभ यह भी होगा कि सभी वितरक कंपनियां अपनी-अपनी सेवाओं को बेहतर करेंगी ताकि ग्राहक उनसे सेवा ले। वितरकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने किया ट्वीट

गुरुवार को पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। वैसे इस योजना पर पिछले साल के आखिरी से चर्चा चल रही थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!