पेट्रोल- डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन

कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज विभिन्न पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव हरीश रावत, प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत कई नेता दिल्ली के अलग अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

सभी दिशानिर्देशों का होगा पालन: कांग्रेस
कांग्रेस का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना वायरस संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले सात साल में पेट्रोल व डीजल पर करों में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल व डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर हैं।’’

सरकार की नीतियों को बताया गलत
कांग्रेस नेता ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने को पूरे देश में पेट्रोल पंपों के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को इस मसले पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, केजरीवाल सरकार ने 6 सालों में पेट्रोल डीजल पर 25000 करोड़ रुपये के टैक्स के रुप में वसूले हैं और मोदी सरकार ने 7 सालों में 20.56 लाख करोड़ रुपये टैक्स के रुप में वसूले है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!