हरभजन सिंह ने जरनैल सिंह भिंडरावाला पोस्ट के लिए मांगी माफी

हरभजन सिंह ने सिख आतकंवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला को शहीद करार दिये जानेवाले पोस्ट को लेकर माफी मांगी है। दरअसल हरभजन सिंह ने ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार की 37वीं बरसी के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस स्‍टोरी में उन्‍होंने पंजाबी में लिखा, “‘शहीदों को सलाम। एक से 6 जून के बीच चले ऑपरेशन के दौरान श्री हरिमंदिर साहिब में शहीद हुए सभी को श्रद्धांजलि।” इसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और देश भर से इसके खिलाफ प्रतिक्रियाओं आने लगी। उसके बाद आज हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, “मैं कल किए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर स्पष्टीकरण देना चाहता हूं और माफी मांगना चाहता हूं। वो एक व्हाट्सएप मैसेज था जो मैंने बिना देखे-समझे जल्दबाजी में पोस्ट किया था।”

उन्होंने आगे लिखा, “वो मेरी गलती थी और मैं इसे स्वीकार करता हूं। मैं उस पोस्ट से और उसमें मौजूद चेहरों से जुड़े किसी भी विचार का समर्थन नहीं करता। मैं एक सिख हूं जो भारत के लिए लड़ेगा, उसके खिलाफ नहीं। अपने देश के लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए ये मेरी माफी है। मैं अपने देश के खिलाफ खड़े किसी भी समूह का समर्थन नहीं करता और ना ही कभी करूंगा।”

हरभजन ने आखिरी में लिखा, “मैं 20 साल तक इस देश के लिए अपना खून-पसीना बहाया है और भारत विरोधी किसी भी चीज का कभी समर्थन नहीं कहूंगा। जय हिंद।”

बता दें कि 1984 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इदिरा गांधी (Indra Gandhi) ने श्री हरमंदिर साहिब यानी स्‍वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार चलाया था। इस ऑपरेशन के दौरान इंडियन आर्मी ने स्‍वर्ण मंदिर में प्रवेश लेते हुए आतंकी जनरेल सिंह भिंडरावाला को मौत के घाट उतारा था। भिंडरावाला पंजाब को भारत से अलग कर खालिस्‍तान नाम से नया मुल्‍क बनाना चाहता था। उसे पंजाब में अशांति फैलाने और बड़ी संख्या में हिन्‍दू और पंजाबियों का कत्‍ल करने के लिए दोषी माना जाता है। ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार के बाद पंजाब में शांति स्‍थापित करने में करीब 10 साल का वक्‍त लगा था। यहां तक कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इसी वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!