19 सितंबर से शुरु होंगे IPL 2021 के मुकाबले

IPL 2021 के बाकी बचे मैचों का होना तय हो गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस सीजन के मैचों की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, जबकि फाइनल 15 अक्टूबर को हाेगा। आपको बता दें कि 4 मई को कोरोना केस आने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। इस सीजन के 60 में से 29 मैच हो चुके हैं जबकि 31 मैच अभी और होने हैं। मैच कहां होंगे इसकी अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन इसके UAE में होने की ज्यादा संभावना है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारियों ने बताया कि मैचों को पूरा कराने के लिए हमें 25 दिन का विंडाे चाहिए था, जो सितंबर में मिल गया है। वहीं UAE बोर्ड ने इसे आयोजित करने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। ऐसे में IPL के बचे मुकाबले शारजाह, दुबई और अबुधाबी में हो सकते हैं। UAE में इससे पहले भी IPL की आयोजन हो चुका है। अगर मैच हुुए,तो ये लीग तीसरी बार यूएई में आयोजित होगा। साल 2020 के पूरे 60 मुकाबले यूएई में हुए थे और मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी।

वैसे भी श्रीलंका क्रिकेट ने भी IPL के बचे हुए मैचों के अपने देश में आयोजन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन UAE की संभावना ज्यादा बन रही है। फिलहाल बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के आयोजन की तारीख तय कर ली है। 19 सितंबर से यूएई में टूर्नामेंट की फिर से शुरुआत होगी और इसका फाइनल मैच 15 अक्टूबर को दशहरा वाले दिन खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद ही टी20 विश्व कप का भी आयोजन होना है।

जहां तक विदेशी खिलाड़ियों के शामिल होने का सवाल है, तो BCCI को उम्मीद है कि ज्यादातर विदेश खिलाड़ी उपलब्ध होंगे। विभिन्न बोर्डों से बातचीत चल रही है और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। BCCI किसी भी कीमत पर ये आयोजन करना चाहता है। इसकी वजह ये है कि IPL कैंसल होने की वजह से उसे 2500 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ये बात कही थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!