न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में मिलेगा फायदा : ब्रेट ली

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथेम्प्टन में 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के खिताबी मुकाबले में कीवी टीम फायदे में रहेगी। दिग्गज तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली के अनुसार न्यूजीलैंड को अपने घरेलू हालातों का लाभ इंग्लैंड में भी मिलेगा। उसे जिन हालातों में खेलना है, वह उसके घरेलू हालातों के सामना ही हैं। इसलिए उसके गेंदबाजों के लिए तेज और उछाल भरे विकेटों पर गेंद को स्विंग कराना अधिक आसान रहेगा। इससे उन्हें लगता है कि कीवी खिलाड़ियों खिताबी मुकाबले में बढ़त मिल सकती है। वहीं ली के अनुसार दोनो ही टीमों की बल्लेबाज अच्छी है। साथ ही कहा कि दोनो ही टीमों के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ भी आसनी से खेल सकते हैं पर मेरा मानना है कि जो भी टीम बेहतर गेंदबाजी करेगी उसे ही यहां जीत मिलेगी। वहीं मैदान के बारे में इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, यह सुपर-फास्ट विकेट नहीं है। मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिए पर्याप्त होगा पर मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छी खेल सतह है। इसके अलावा ली ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का समर्थन किया। उन्होंने कहा, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह चैम्पियनशिप सफल होगी। लोग आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना चाहते हैं। मेरा मानना है, यह एक अच्छी ट्रॉफी है जो आगे बढ़ेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!