साध्वी के खिलाफ दिग्विजय की जीत के लिए कम्प्यूटर बाबा का हठ योग

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में कम्प्यूटर बाबा ने हठ योग किया और भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जीत का आशीर्वाद दिया।  प्रदेशभर से आए करीब 1000 साधुओं ने न्यू सैफिया कॉलेज स्थित मैदान पर धूनी रमाई। कम्प्यूटर बाबा का आशीर्वाद लेने दिग्विजय सिंह पत्नी के साथ पहुंचे। बाबा ने उन्हें हवन-पूजन और यज्ञ कराकर जीत का आशीर्वाद दिया। नामदेव शास्त्री उर्फ कम्प्यूटर बाबा ने कहा- धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो। दिग्विजय के साथ पूरा संत समाज जुड़ चुका है। अब उनकी जीत तय है।

शिवराज सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री थे बाबा
कम्प्यूटर बाबा शिवराज सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री थे। पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत में उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। उन्हाेंने सरकार द्वारा गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा पर सवाल उठाए थे। साथ ही अलग नर्मदा मंत्रालय बनाने की मांग की थी।

कम्प्यूटर बाबा चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर चुके थे
कम्प्यूटर बाबा कई बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। बाबा ने हाल ही में भाजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की थी, लेकिन पार्टी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 2014 में भी बाबा ने आम आदमी पार्टी या भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!