वरिष्ठता के साथ योग्यता को भी तरजीह दी जानी चाहिए:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र की आपत्तियों को खारिज करते हुए गुरुवार को जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस एएस बोपन्ना को जज बनाए जाने की दोबारा सिफारिश की। सरकार ने दोनों नामों के लिए पहली सिफारिश वरिष्ठता और क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते लौटाई थी। कॉलेजियम से दोनों नामों पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था।

अब कॉलेजियम ने पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा है कि शीर्ष अदालत में जजों की नियुक्ति हाईकोर्ट के जजों की वरिष्ठता के आधार पर होनी चाहिए। लेकिन उनकी योग्यता को भी ध्यान रखा जाए। दोनों के बारे में क्षमता, आचरण या ईमानदारी के बारे में कुछ भी प्रतिकूल नहीं मिला। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बोस अखिल भारतीय स्तर पर वरिष्ठता में 12वें और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बोपन्ना 36वें क्रम पर हैं।

दो और जजों के नाम की सिफारिश

इसके अलावा गुरुवार को जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत के नाम भी सरकार को भेजे गए। जस्टिस गवई बॉम्बे हाईकोर्ट के जज हैं, जबकि जस्टिस सूर्यकांत हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में बुधवार को हुई पांच सदस्यीय कॉलेजियम की बैठक में दोनों नामों पर फैसला लिया गया। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल 27 जज हैं, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 31 है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!