केंद्र ने एडवांस में बुक की 30 करोड़ डोज, बायोलॉजिकल-ई के साथ हुई डील

केंद्र सरकार ने वैक्सीन की कमी को दूर करने से लिए पहले से ही कंपनियों के साथ करार करना शुरु कर दिया है। इससे एक तो वैक्सीन सस्ती मिलेगी, दूसरे उत्पादन होने के साथ ही सबसे पहले उन्हें ही सप्लाई की जाएगी। इसी नीति के तहत सरकार ने बायोलॉजिकल-ई वैक्सीन की 30 करोड़ डोज एडवांस में बुक कर ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन अभी क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में है, जबकि इसके पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में बेहतर नतीजे आए थे। अगस्त-दिसंबर के बीच इनका उत्पादन होगा।

केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज का करार करते हुए कंपनी को 1,500 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान करने का फैसला लिया है। भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ के बाद देश में यह दूसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन होगी। इस वैक्सीन का उत्पादन और स्टोरेज अगस्त-दिसंबर 2021 के बीच किया जाएगा। बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाई जा रही यह आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है जो अगले कुछ महीनों में यह देश में उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बनी नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप (NEGVAC) द्वारा बायोलॉजिकल-ई के प्रस्ताव का परीक्षण किया गया और इसके बाद मंजूरी की सिफारिश की गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक यह करार भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें स्वदेशी वैक्सीन को तमाम मदद के साथ वित्तीय सहायता भी दी जानी है। सरकार के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने प्री-क्लीनिकल स्टेज से लेकर फेज-3 ट्रायल तक के लिए कंपनी को 100 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी दी थी। बयान में बताया गया कि भारत सरकार ‘मिशन कोविड सुरक्षा’ के तहत 5-6 कोविड वैक्सीन को डेवलेप करने में मदद कर रही है। केंद्र सरकार ने दावा किया है कि अगस्त से दिसंबर 2021 की 5 महीने की अवधि में देश में 2 अरब से अधिक उपलब्ध होंगी, जो पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने के लिए काफी होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!