बाबा रामदेव गिरफ्तारी की मांग को लेकर डाक्टरों आज मनाएंगे काला दिवस

नई दिल्ली ।

योगगुरु बाबा रामदेव और आइएमए के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड के निजी व सरकारी चिकित्सक बाबा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक जून को काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान वह काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। सरकारी एवं निजी मेडिकल कालेजों के छात्र भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। इधर, प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ ने स्वास्थ्य कर्मियों से पतंजलि के सभी उत्पादों के बहिष्कार और अपने नाते-रिश्तेदारों को भी इस ओर प्रेरित करने की अपील की है। इसके अलावा झारखंड और गुजरात में भी डाक्टर बाबा के खिलाफ एकजुट होने लगे हैं।

बता दें कि बाबा रामदेव के खिलाफ आइएमए की उत्तराखंड शाखा पहले ही एक हजार करोड़ की मानहानि का नोटिस भेज चुकी है। वहीं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की जा रही है। वहीं, अब रेजिडेंट डाक्टरों के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन आफ रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (फोर्डा) ने एक जून (आज) को काला दिवस मनाने का एलान किया है।

आइएमए के प्रदेश महासचिव डा. अजय खन्ना ने कहा कि मेडिकल कालेजों के छात्र और रेजिडेंट डाक्टर इस आंदोलन में शामिल हैं। डा. खन्ना के अनुसार, सरकार की शह पर बाबा रामदेव लगातार चिकित्सकों का अपमान कर रहे हैं।

गुजरात और झारखंड में भी डाक्टर लामबंद

आइएमए रांची की ओर से सोमवार को कहा गया कि वह बाबा रामदेव को लीगल नोटिस भेजेगी। वहीं, गुजरात में भी डाक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख संगठनों ने सोमवार को अहमदाबाद पुलिस से योग गुरु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

हम एलोपैथी के खिलाफ नहीं

वहीं, योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि हमारा अभियान एलोपैथी या एलोपैथिक चिकित्सकों के खिलाफ नहीं है। हमारा अभियान उन ड्रग माफियाओं के खिलाफ है, जो दो रुपये की दवा को दो हजार रुपये की बेचते हैं। ड्रग माफिया के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। आयुर्वेद को उपेक्षित और अपमानित करने के किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!