इंदौर में पकड़ाई गांजे की सबसे बड़ी खेप, आम के ट्रक में छिपा कर ले जा रहे थे तस्कर

इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय ने इंदौर में गांजे की अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। गोपनीय जानकारी के बाद इंदौर जोनल यूनिट ने भोपाल यूनिट के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आम के ट्रक में भरकर ये गांजा लाया जा रहा है। इसकी कीमत 6 करोड़ 19 लाख रूपये बताई जा रही है। गांजा तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीआरआई को जानकारी मिली थी कि तीन व्यक्ति आम की बोरियों के बीच ट्रक में गांजे का परिवहन कर रहे हैं। इसके बाद से डीआरआई की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध वाहन पर पड़ी। सागर के पास टीम ने राजस्थान के नंबर वाले इस ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक में ऊपर जमी आम की बोरियों के नीचे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे।

गांजे के सभी पैकेटों का वजन 3 हजार 92 किलोग्राम पाया गया। इसकी कीमत करीब 6.19 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई ने गांजे की खेप को बरामद कर जब्त कर लिया है। ट्रक में सवार तीनों लोगों ने गांजा रखने और परिवहन में अपनी-अपनी भूमिका कबूल कर ली है। तीनों व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस न्यायालय, भोपाल के समक्ष पेश किया गया।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!