‘जय श्री राम’ के नारे’ से भड़की ममता, बोलीं चुनाव बाद यहीं रहना है

  • ममता बनर्जी का एक विडियो वायरल हो रहा है, जय श्री राम के नारों पर बरसीं ममता
  • एक रैली को संबोधित करने जा रही थीं ममता, रास्ते में खड़े बीजेपी के लोगों ने लगाए थे नारे
  • बाद में एक रैली में बोलीं ममता, चुनाव बाद भुगतना होगा अंजाम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नारे लगाते बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल पश्चिम बंगाल के चंद्रकोण में सीएम ममता बनर्जी का काफिला गुजरने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने लगे। ममता ने काफिला रुकवाया और कार से उतर आईं और नारेबाजी कर रहे लोगों पर बरस गईं। उन्होंने कहा कि ममता ने गुस्से में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया। चंद्रकोण की आरामबाग सीट पर ममता बनर्जी एक रैली करने जा रही थीं। ममता ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर ऐसे लोगों को गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। पश्चिमी मिदनापुर के अंतर्गत आने वाला यह इलाका टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। ममता जैसे ही कार से उतरीं, नारे लगा रहे लोग भाग निकले। इस पर ममता बनर्जी उन्हें चुनौती देती नजर आईं कि भाग क्यों रहे हो, अब लगाओ नारे। बाद में चंद्रकोण और घाटल में रैलियों के दौरान ममता ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि ‘जो लोग इस तरह से नारेबाजी कर रहे हैं, होशियार रहें क्योंकि 23 मई को चुनाव का नतीजा आने के बाद उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा’।
बता दें कि सोमवार को आरामबाग सीट पर मतदान होना है। इस बार पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर है। लंबे समय तक यहां शासन करने के बावजूद लेफ्ट इस बार लड़ाई में कहीं नहीं दिखता। वहीं कांग्रेस की भी स्थिति दयनीय है। ज्यादातर ऐसी सीटे हैं, जहां सीधे मुकाबला तृणमूल और बीजेपी के बीच है। बीजेपी को उम्मीद है कि ममता सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का फायदा उसे मिलेगा। इसके अलावा बीजेपी यहां अभी से आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी जमीन तैयार कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!