पांचवें चरण चुनाव प्रचार थम गया

51 सीटों के लिए थम गया चुनाव प्रचार, 6 मई को होगा सोनिया, राहुल से लेकर राजनाथ के भाग्य का फैसला

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज शाम को प्रचार थम गया। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इन चरण में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, जयंत सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, पूनम सिन्हा समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

इस चरण में 6 मई को मतदाता जिन उम्मीदवारों का फैसला करेंगे उनमें अहम सीट है अमेठी की, जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हैं। वहीं, रायबरेली सीट पर यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। इसके साथ ही यूपी की लखनऊ की सीट पर भाजपा नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है।

मधुबनी सीट पर शकील अहमद निर्दलीय

बिहार में मधुबनी सीट पर महागठबंधन के बद्री कुमार के सामने भाजपा के अशोक यादव और पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद हैं, जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाजीपुर से लोकजनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शिव चंदर राम से है। सारण सीट पर राजद के चंद्रिका राय का मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से है।

हजारीबाग सीट से जयंत सिन्हा मैदान में

झारखंड में हजारीबाग सीट से भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के सामने कांग्रेस नेता गोपाल साहू हैं। खूंटी में भाजपा के अर्जुन मुंडा का मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है। रांची से भाजपा के संजय सेठ के सामने कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय मैदान में हैं।

राज्यवर्धन राठौड़ के सामने कृष्णा पूनिया

राजस्थान के बीकानेर से भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल हैं तो जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कांग्रेस की कृष्णा पूनिया टक्कर दे रही हैं।

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं जिनमें अब तक चार चरण के लिए मतदान हो चुका है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और इस चरण में इन राज्यों की प्रमुख सीटों पर मतदान होगा।

इन सीटों पर होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश (14)- धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा

बिहार (5)- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर

झारखंड (4)- कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग

राजस्थान (12)- श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर

मध्य प्रदेश (7)- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल

पश्चिम बंगाल (7)- बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग

जम्मू (2)- लद्दाख, अनंतनाग

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!