5 से 12 उम्र वर्ग के बच्चों के लिए जायडस कैडिला ने विकसित की वैक्सीन, जुलाई तक मंजूरी मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली. गुजरात के अहमदाबाद स्थित जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ग्रुप कोरोना वायरस (Coronavirus) की अपनी वैक्सीन जायकोव-डी (ZyKov-D) को 5 से 12 साल के बच्चों के लिए टेस्ट करने की योजना बना रहा है. जायकोव-डी प्लाजमिड डीएनए वैक्सीन है, जोकि न्यूक्लिएक एसिड वैक्सीन के तहत आती है. हाल ही में जायडस कैडिला ने बालिगों के लिए 800 क्लिनिकल ट्रायल किए हैं, जबकि वैक्सीन का परीक्षण 12 से 18 साल के बच्चों के लिए भी किया गया है.

कंपनी की तैयारी अपनी वैक्सीन के लिए जून या जुलाई के अंत तक इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पाने की है. कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शरविल पटेल ने एक इंग्लिश समाचार पेपर के साथ बातचीत में कहा, “हमारे पास 5 से 12 आयु वर्ग के बच्चों पर वैक्सीन की टेस्टिंग से जुड़ा अच्छा खासा डाटा होगा. अगर सबकुछ सही तरीके से चलता है, तो 12 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी.”

बच्चों के लिए ज्यादा लाभप्रद होगी वैक्सीन

पटेल ने कहा, “वैक्सीन का विकास हमेशा चरणों में होता है, पहले वरिष्ठों के लिए फिर बच्चों के लिए और उसके बाद 5 साल से छोटे बच्चों के लिए. हमारी वैक्सीन बच्चों के लिए ज्यादा लाभप्रद होगी. इसमें कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलेगा. जैसा कि आम तौर पर दूसरी वैक्सीन में देखने को मिलता है. इस वैक्सीन का दूसरा फायदा ये है कि इसमें इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है.”

हाल ही में जायडस कैडिला ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से कोरोना वायरस के इलाज के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल के ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल के लिए अनुमति मांगी है. कैडिला हेल्थकेयर ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि “जायडस को डीसीजीआई से कोरोना वायरस की ZRC-3308 वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के लिए अनुमति का इंतजार है.” ये वैक्सीन कोरोना वायरस के दो मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज का कॉकटेल है.
जायडस ने कहा है कि कैडिला हेल्थकेयर भारत की एकमात्र कंपनी है, जिसने कोरोना वायरस को मारने वाली कॉकटेल आधारित मोनोक्लोनल एंटीबॉडी विकसित की है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!