बुनियादी ढांचा से जुड़ी 470 परियोजनाओं की लागत 4.38 लाख करोड़ बढ़ी

नई ‎दिल्ली । देश में ढांचागत क्षेत्र से जुड़ी 150 करोड़ रुपए या उससे अधिक के पूंजी व्यय वाली 470 परियोजनाओं के समय पर पूरा नहीं होने से लागत 4.38 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय 150 करोड और उससे ऊपर की लागत वाली परियोजनाओं पर नजर रखता है। ऐसी कुल 1,737 परियोजनाओं में से 470 की लागत बढ़ी है जबकि 525 के क्रियान्वयन में विलम्ब हुआ है। मंत्रालय की अप्रैल 2021 की ताजी रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,737 परियोजनाओं की क्रियान्वयन लागत मूल रूप से 22,33,409.53 करोड़ रुपए थी जो बढ़कर अब लगभग 26,71,440.77 करोड़ रुपए पहुंच जाने का अनुमान है। यानी कुल लागत में 4,38,031.24 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। यह मूल लागत का 19.61 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक इन परियोजनाओं पर कुल व्यय अप्रैल 2021 तक 13,16,032.62 करोड़ रुपए रहा जो परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 49.26 प्रतिशत है। 
हालांकि इसमें कहा गया है कि परियोजनाओं को पूरा करने के लिए नई समयसीमा के आधार पर देरी वाली परियोजनाओं की संख्या घटकर 375 रह गई है। इसके अलावा 988 परियोजनाओं के क्रियान्वयन वर्ष या उसके पूरा होने में लगने वाले अनुमानित समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। देरी वाली कुल 525 परियोजनाओं में से 106 परियोजनाओं में 1 से 12 महीने जबकि 123 परियोजनाओं के मामले में 13 से 24 महीने की देरी हुई है। 179 परियोजनाओं में 25 से 60 महीने और 117 परियोजनाओं में 61 महीने या उससे अधिक की देरी हुई है। परियोजनाओं में देरी का कारण जमीन अधिग्रहण में विलम्ब, वन और पर्यावरण मंजूरी हासिल करने में समय लगना, बुनियादी ढांचा समर्थन का अभाव और आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं हैं। इसके अलवा वित्त पोषण में देरी, विस्तृत इंजीनियरिंग रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में विलम्ब, निविदा में देरी, कानून व्यवस्था की समस्या समेत अन्य कारणों से भी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में समस्या हो रही है।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!