देश में सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी

सरकार को कोरोना के सिंगल डोज वाले स्पुतनिक लाइट टीके के भारत में जल्द आने की उम्मीद है। रूसी निर्माता और उसके भारतीय साझेदारों सहित सभी संबंधित पक्षों को टीके के लिए आवेदन और नियामकीय मंजूरी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में स्पुतनिक लाइट के लिए मंजूरी लेने के लिए आवेदन किए जाने की उम्मीद है। यह भारत में मिलने वाला सिंगल डोज वाला पहला टीका बन सकता है।

कोरोना के टीकों की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में सरकार के शीर्ष अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बातचीत हुई है।पिछले हफ्ते कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में स्पुतनिक लाइट के लिए मंजूरी प्रक्रिया तेज करने को लेकर सभी संबंधित हितधारकों के साथ बैठक आयोजित करने की सलाह दी गई। इन हितधारकों में जैवप्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ), विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी, आरडीआइएफ (रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड) और घरेलू निर्माता शामिल होंगे।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि स्पुतनिक की सिंगल डोज आने के साथ मौजूदा दो डोज वाली स्वीकृत स्पुतनिक-वी टीके की दूसरी डोज में इस्तेमाल होने वाले रिकाम्बिनेंट एडिनोवायरस टाइप-5 (आरएडी-5) घटक के महत्व का मुद्दा भी गैर जरूरी हो जाएगा। निर्माता इस घटक के उत्पादन को लेकर असहज हैं।

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी का भारत में उत्पादन शुरू

इस बीच, भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्तुपतनिक-वी का उत्पादन शुरू हो गया है। इससे तत्काल वैक्सीन आपूर्ति में कोई मदद तो नहीं मिलेगी, लेकिन इस बात के लिए आश्वस्त हुआ जा सकता है कि दो-तीन महीने बाद इसका अच्छा असर दिखाई देगा। रूस के गामालेया वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान ने स्पुतनिक-वी वैक्सीन विकसित की है। रूसी निवेश कोष रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड ([आरडीआइएफ)] और पैनेसिया बायोटेक ने इस वैक्सीन का भारत में उत्पादन शुरू करने की घोषणा की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!