30 जून तक बढ़ी अंतरराष्ट्रीय कॉमर्शियल उड़ानों पर लगी रोक

देश में कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं है, और सरकार इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। देश में महामारी के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। DGCA ने एक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी। भारत ने पिछले महीने ही नियमित अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के परिचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को 31 मई 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि सर्कुलर में ये भी कह गया था कि कुछ जरूरी मामलों में चुनिंदा रूट पर विदेशी उड़ान सेवाओं के लिए मंजूरी दी जा सकती है। वैसे यह प्रतिबंध अंतर्राष्‍ट्रीय कार्गो संचालन और उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

गौरतलब है कि पिछले साल 25 मार्च 2020 को पैसेंजर एयर सर्विसेज को निलंबित कर दिया था। इसके दो महीने बाद 25 मई 2020 से घरेलू उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया था। उधर, कनाडा ने भी भारत और पाकिस्तान की ओर से आने वाले यात्री विमानों के आगमन पर लगे प्रतिबंध को 30 दिन के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। कनाडा के परिवहन मंत्री के मुताबिक यह प्रतिबंध 21 जून तक प्रभावी रहेगा। वहीं हांगकांग और मलेशिया ने भी भारत के लिए हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया दिया है। बता दें कि मलेशिया से वंदे भारत मिशन की उड़ानों को भी अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया गया है। दूसरी तरफ, भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों पर लगाया गया प्रतिबंध 15 मई से खत्म हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!