कोविड से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए, केंद्र ने दी मंजूरी

नई दिल्ली |

केंद्र सरकार ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले 26 और पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय सहायता दिये जाने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। सरकार ने एक बयान में कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ‘पत्रकार कल्याण योजना’ के तहत इन पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज केंद्र सरकार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे की अध्यक्षता वाली पत्रकार कल्याण योजना समिति के एक प्रस्ताव को स्वीकृति दी है जिसके तहत कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 26 पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।” मंत्रालय के अनुसार समिति ने संक्रमण से इतर अन्य कारणों से मारे गये 11 पत्रकारों के परिवारों के आवेदनों पर भी विचार किया।

मंत्रालय ने कहा कि समिति ने साप्ताहिक आधार पर बैठक करने का फैसला किया है ताकि पत्रकार कल्याण योजना के तहत वित्तीय सहायता के आवेदनों पर तत्काल निर्णय लिया जा सके। उसके अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार ने कोविड-19 के कारण अपनी जान गंवाने वाले 41 पत्रकारों के परिवारों को इस तरह की सहायता प्रदान की थी। इस तरह से पत्रकारों के कुल 67 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!