रायपुर में बनेगा बच्चों के लिए प्रदेश का पहला कोविड अस्पताल

रायपुर।

कोरोना को लेकर राजधानी के आयुर्वेदिक महाविद्यालय में बच्चों के लिए 100 बिस्तरों का अलग से कोविड केयर यूनिट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह बच्चों के लिए डेडिकेटेड प्रदेश का पहला कोविड केयर सेंटर होगा। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए आईसीयू समेत 20 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में करीब 400 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। मरीज न होने के चलते फिलहाल उसे बंद कर दिया गया है। बच्चों में जिस तरह से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास इस लेकर स्पेशल वार्ड ही नहीं थे, जहां संक्रमित बच्चों का रखकर उनका इलाज किया जा सके।

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। ताकि आने वाले समय में महामारी से बेहतर तरीके निपटा जा सके। इसके लिए आयुर्वेदिक अस्पताल में 100 बिस्तर की स्पेशल यूनिट तैयारी की जा रही है। इसमें 20 बिस्तरों की आइसीयू की व्यवस्था और 70 बिस्तर आक्सीजन के होंगे। जरूरत के आधार पर व्यवस्था को बढ़ाया जा सकेगा।

750 ऑक्सीजन की भी तैयारी

इधर, ग्रामीण स्तर पर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में 500 ऑक्सीजन बिस्तर, रायपुर पंडरी जिला अस्पताल में 30 बिस्तर आईसीयू, अभनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 ऑक्सीजन बिस्तर व दस आईसीयू बिस्तर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में 90 ऑक्सीजन बिस्तर और तिल्दा के दो स्वास्थ्य केंद्र में 100 ऑक्सीजन बिस्तरों की तैयारी जोरों पर है।

राज्य में कोरोना इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तर

बिस्तरों की व्यवस्था – कुल – खाली

सामान्य – 17846 – 14202

ऑक्सीजन – 11904 – 8684

एचडीयू – 1555 – 1130

आईसीयू – 2340 – 1512

वेंटिलेटर – 1098 – 567

रायपुर जिले में कोरोना इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तर

बिस्तरों की व्यवस्था – कुल – खाली

सामान्य – 2034 – 1833

ऑक्सीजन – 3315 – 2630

एचडीयू – 560 – 476

आईसीयू – 856 – 623

वेंटिलेटर – 491 – 204

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!