अनलाक होते ही शराब दुकानों में उमड़ी भीड़

बिलासपुर।

अनलाक होते ही बुधवार की दोपहर से देसी शराब की दुकानों में भीड़ लग गई। इस दौरान लोग कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए शराब लेने के लिए टूट पड़े। इससे शराब दुकानों के सामने बनाई गई व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। 13 अप्रैल से जिले में लाकडाउन लगाया गया था। इस दौरान जिले में शराब की दुकानें समेत सभी व्यावसायिक संस्थान बंद कर दिए गए थे। इसके बाद बीते दिनों शासन की ओर से शराब की आनलाइन बिक्री शुरू की गई।

आनलाइन शराब की बिक्री के दौरान एप में गड़बड़ी होने के कारण कई लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थह। वहीं, एंड्रायड फोन नहीं होने के कारण कई लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थी। बुधवार से शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने देसी शराब की दुकानें खोल दीं। यहां पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरीकेड लगाए गए थे। बुधवार को शराब दुकान खुलते ही शराब खरीदने लोगों की भीड़ जुट गई। बेरीकेड के बावजूद भी शराब दुकानों के सामने लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे।

शनिचरी की दुकान में लंबी कतार

शराब दुकान खुलने के बाद शनिचरी स्थित देसी शराब दुकान में दिनभर कतार लगी रही। लोगों की भीड़ देख वहां पर मौजूद निजी सुरक्षाकर्मी खुद किनारे हो गए। वे दूर खड़े रहकर लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहते रहे। इसका असर लोगों पर नहीं हुआ।

अंग्रेजी शराब की आनलाइन बिक्री

अंग्रेजी शराब के लिए अभी भी आनलाइन बिक्री की व्यवस्था रखी गई है। बुकिंग के बाद दुकान के काउंटर या घर पर शराब पहुंचाई जा रही है। इसके कारण अंग्रेजी की दुकानों में भीड़ नहीं लग पा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!