दो साल के लिए टल गया एशिया कप

एशिया कप को (Asia Cup) को अगले दो सालों के लिए टाल दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने (ACC) रविवार इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब इस टूर्नामेंट का आयोजन 2023 में किया जाएगा। एसीसी के कार्यकारी बोर्ड ने रविवार को एक बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। आपके बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 2020 में होना था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया। अगले साल यानी जून 2021 में फिर इसका आयोजन होना था, लेकिन भारतीय टीम के ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने और अन्य एशियाई टीमों के व्यस्त कार्यक्रम के कारण इसे फिर से टालने का फैसला किया गया।

अपने बयान में ACC ने कहा, “व्यस्त एफटीपी को ध्यान में रखते हुए, इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इस साल टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए सभी टीमों के उपलब्ध होने के लिए कोई व्यावहारिक वक्त संभव नहीं है। बोर्ड ने इसके आधार पर ही तय किया कि इसे स्थगित करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।”

इस बार के एशिया कप टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण पैदा हुए हालात और भारत समेत बाकी टीमों के व्यस्त प्रोग्राम के कारण जून में इसके आयोजन पर पहले से ही संदेह था।टीम इंडिया ने मार्च 2021 में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और इसके बाद ही टूर्नामेंट के टलना तय हो गया था। अब बोर्ड ने फैसला किया है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सीधे 2023 में किया जाएगा, क्योंकि 2022 में पहले से ही एक एशिया कप तय है। माना जा रहा है कि 2022 का टूर्नामेंट पाकिस्तान में और 2023 का टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित किया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!