IPL 2021 का आयोजन करने के लिए BCCI ने ECB से किया ये अनुरोध

लंदन ।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से अनुरोध किया है कि वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को वर्तमान 4 अगस्त से एक सप्ताह आगे बढ़ाए ताकि उन्हें अब स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के शेष 31 मैचों को पूरा करने के लिए बेहतर स्लॉट मिल सके। हालांकि, इस बात की पुष्टि बीसीसीआइ के किसी भी अधिकारी ने नहीं की है, लेकिन इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट लेखक माइकल अथर्टन ने द टाइम्स में इस बारे में लिखा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को पूरा करने के लिए जगह बनाने के लिए इंग्लिश समर के अंतिम टेस्ट को आगे बढ़ाने की संभावना के बारे में पूछताछ की है। संबंधित बोर्डों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई है, क्योंकि क्रिकेट कोविड द्वारा तबाह किए गए शेड्यूल से जूझ रहा है।” भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पूरा होने के बाद छह सप्ताह के संभावित अंतराल को देख रही है, जो साउथैंम्प्टन में 18-22 जून तक होने वाली है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारत को टेस्ट सीरीज खेलनी है।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है। पहला मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच लंदन के लॉर्ड्स में 12 अगस्त से खेला जाना है। तीसरा मैच लीड्स में 25 अगस्त से और चौथा मैच 2 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जून में आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि आइपीएल का आयोजन इंग्लैंड में हो, लेकिन अभी तक बात नहीं बन सकी है। ऐसे में 2021 के आइपीएल के बाकी बचे सीजन पर संशय बना हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!