छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों के बैंक खातों में पहुंचा न्याय का 1500 करोड़

रायपुर ।

छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त के रूप में 1500 करोड़ का शुक्रवार को भुगतान किया गया। इसमें 21 लाख 52 हजार धान और 26 हजार से अधिक गन्ना उत्पादक किसान शामिल हैं। वर्चुअल आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बटन दबाते ही यह राशि आनलाइन सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित (जमा) हो गई।

सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत 72 हजार पशुपालकों और ग्रामीणों को गोबर खरीदी के एवज में सात करोड़ रुपये वितरित किया। वहीं, गोठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को वर्मी कंपोस्ट की बिक्री के तीन करोड़ छह लाख रुपये का लाभांश भी आनलाइन अंतरित की गई। इस दौरान सीएम ने गोठानों में तैयार सुपर कम्पोस्ट खाद लांच किया।

साथ ही रायपुर स्थित राजीव गांधी चौक के सुंदरीकरण का आनलाइन लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना के निराशाभरे दिनों के बीच आज का दिन प्रदेश के तीन करोड़ लोगों के लिए आशा की बड़ी सौगात लेकर आया है। एक तरफ हम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करके भाव विभोर हैं।

दूसरी तरफ राजीव गांधी न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि की पहली किस्त किसानों को दी जा रही है। कार्यक्रम में राज्य कैबिनेट के सभी सदस्य और आला अफसर सीएम हाउस में मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली से, जिलों से विधायक और किसान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान किसान के प्रति केंद्र के रुख को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि केंद्र की हठधर्मिता के कारण राज्य को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी हैै। वहीं, कांग्रेस की अंतरित अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने-अपने संदेशों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए राज्य सरकार की सराहना की और केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!