एयर इंडिया के लाखों यात्रियों का डेटा चोरी

एयर इंडिया समेत दुनिया भर के एयरलाइंस कंपनियों पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ है, जिसमें हैकर्स ने 45 लाख से अधिक यात्रियों का डेटा चुरा लिया है। जिन एयरलाइंस कंपनियों पर यह साइबर अटैक हुआ है, एयर इंडिया के अलावा मलेशिया एयरलाइंस, फिनएयर, सिंगापुर एयरलाइंस, लुफ्थांसा और कैथे पैसिफिक भी शामिल हैं। एयर इंडिया ने अपने ग्राहकों को भेजे संदेश में बताया है कि उसके सर्वर से 26 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 तक स्टोर किया गये डेटा को हैक किया गया है। इसमें यात्रियों के नाम, जन्मतिथि, फोन नंबर, टिकट, क्रेडिड कार्ड नंबर, स्टार अलायंस और एयर इंडिया के फ्रीक्वेंट फ्लायर की लिस्ट आदि शामिल हैं।

हालांकि, एयर इंडिया ने कहा कि क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी हुआ है, लेकिन इसमें सीवीवी या सीवीसी नंबर चोरी नहीं हो पाए हैं। ये डेटा SITA Pss से चोरी हुआ है, जो डाटा की स्टोरेज और प्रोसेसिंग के लिए जिम्मेदार है. एयर इंडिया ने आगे कहा कि इस मामले में उसे पहली बार 25 फरवरी 2021 को जानकारी दी गई. इसके बाद 25 मार्च और 5 अप्रैल 2021 को सूचना दी गई।

एयर इंडिया का कहना है कि डाटा को सुरक्षित रखने के लिए डाटा सिक्योरिटी की घटना की जांच चल रही है. इसके साथ ही एक्सटर्नल स्पेशलिस्ट को डाटा सिक्योरिटी घटना के लिए काम पर लगा दिया गया है. एयर इंडिया के एफएफपी प्रोग्राम का पासवर्ड बदला जा रहा है. कंपनी ने यात्रियों से भी आग्रह किया है वे अपने पासवर्ड को बदल लें, ताकि आगे डाटा सुरक्षित रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!