ब्लैक फंगस से निपटने के लिए सरकार ने झोंकी ताकत

नई दिल्ली।

देश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राज्यों को फंगस संक्रमण को महामारी कानून के तहत अधिसूचित करने के केंद्र सरकार के निर्देश के अगले दिन आइसीएमआर ने इसकी पहचान, जांच और इलाज के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही इसके इलाज में प्रयुक्त होने वाली दवा एंफोटेरिसीन-बी का उत्पादन बढ़ाने के उपायों के साथ-साथ आयात भी शुरू कर दिया गया है।

शुरुआती लक्षणों की सूची जारी

देश के विभिन्न क्षेत्रों के 17 प्रतिष्ठित डॉक्टरों की सलाह से तैयार दिशानिर्देशों में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आइसीएमआर ने फंगस संक्रमण के शुरुआती लक्षणों की सूची दी है। ऐसे लक्षण सामने आने के बाद कोरोना के मरीजों को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने वाली दवाओं के साथ-साथ स्टेरायड्स का इस्तेमाल तत्काल बंद करने की सलाह दी है।

एक से डेढ़ महीने तक का लगता है समय

आइसीएमआर का कहना है कि शुरू में ही पता चलने के बाद फंगस संक्रमण का आसानी से इलाज किया जा सकता है, नहीं तो बाद में इलाज जटिल हो जाता है। आइसीएमआर के अनुसार फंसग संक्रमण को ठीक होने में एक से डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है, तब तक मरीज को डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखना और एंफोटेरिसीन-बी दवा देना जरूरी है।

एंफोटेरिसीन-बी की बढ़ी मांग

फंगस संक्रमण के इलाज के लिए एक मात्र दवा एंफोटेरिसीन-बी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक देश में पांच कंपनियां देश में इसका उत्पादन करती थी और एक कंपनी आयात करती थी। शुक्रवार को सरकार पांच नई कंपनियों को इस दवा को उत्पादन करने का लाइसेंस दे दिया है।

जुलाई से बड़े पैमाने पर होगा उत्‍पादन

माना जा रहा है कि ये पांचों कंपनियां जुलाई से एक लाख 11 हजार वॉयल हर महीने का उत्पादन करने लगेंगी। सरकार इन कंपनियों को हर संभव सहायता कर रही है ताकि जून में ही उत्पादन शुरू हो सके। तब तक आयात से कमी पूरी की जाएगी।

दवा की उपलब्धता बनाए रखने की हो रही कोशिशें

मई में देश में पांचों कंपनियां मिलकर एंफोटेरिसीन-बी के 1,63,752 वॉयल का उत्पादन कर सकेंगी। इसके साथ ही 3,63,000 वॉयल का विदेश से आयात किया जाएगा। इससे मई महीने में कुल 5,26,752 वॉयल इलाज के लिए उपलब्ध हो सकेगा। इसी तरह से जून महीने में मौजूदा पांचों कंपनियों का उत्पादन 2,55,114 वॉयल का होगा और 3,15,000 वॉयल आयात किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इसके अलावा दुनिया में इस दवा की उपलब्धता की खोज जारी है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल आयात किया जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!