चौथा चरण : चुनाव अपडेट्स

  • मध्यप्रदेश में सोमवार को मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे तीन अधिकारियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। इनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल है।
  • सलमान खान ने बूथ नंबर 283 पर मतदान किया। उधर, करीना कपूर ने भी वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने पति जुबिन ईरानी के साथ वर्सोवा में मतदान किया। 
  • आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ बांद्रा में वोट डालने पहुंचे।
  • माधुरी दीक्षित ने जूहु स्थित पोलिंग बूथ पर मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • राकांपा प्रमुख शरद पवार मुंबई के तारदेव में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
  • बंगाल में आसनसोल में तृणमूल कार्यकर्ताओं की सुरक्षाबलों से झड़प हुई। यहां तृणमूल ने मुनमुन सेन और भाजपा ने बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया है।
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में शिकारपुर के पोलिंग बूथ पर मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया ने बेगूसराय में वोट डाला।
  • भाजपा के लोकसभा सांसद परेश रावल पत्नी स्वरूप संपत के साथ विले पार्ले में वोट डालने पहुंचे।
  • उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन ने मंबई के गोरेगांव स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
  • फिल्म अभिनेत्री रेखा ने मुंबई के बांद्रा में वोट डाला।
  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास मुंबई के पेडर रोड स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
  • उत्तर-मध्य मुंबई से भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन ने वर्ली स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने राज्य के झालावाड़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
  • उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई में कफ परेड इलाके के जीबी सोमानी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री और नवादा से मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार में लखीसराय जिले की बरहिया में मतदान किया।

राजस्थान- मध्यप्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला
चौथे चरण में मध्यप्रदेश की छह और राजस्थान की 13 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा का सीधा मुकाबला है। 2014 में मध्यप्रदेश की इन छह सीटों में से पांच (सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट) पर भाजपा जीती थी, जबकि छिंदवाड़ा की परंपरागत सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। राजस्थान की जिन 13 सीटों पर मतदान होने हैं, उन सभी पर भाजपा जीती थी। 

उत्तरप्रदेश में त्रिकोणीय मुकाबला
उत्तरप्रदेश की जिन 13 सीटों पर मतदान है, 2014 में भाजपा उनमें से 12 जीती थीं, जबकि सिर्फ कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी। इस बार इन सीटों पर कांग्रेस-भाजपा और गठबंधन के बीच त्रिकोणी मुकाबला माना जा रहा है।

महाराष्ट्र में सभी 17 सीटों पर एनडीए जीता था
चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 सीटों पर मतदान है। 2014 में सभी पर एनडीए (शिवसेना-9 और भाजपा-8) ने जीत हासिल की थी।

बंगाल में तृणमूल और ओडिशा में बीजद का दबदबा रहा था

चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान है। 2014 में इसमें से सिर्फ बेहरामपुर पर कांग्रेस और आसनसोल सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। बाकी सभी छह सीटों पर तृणमूल ने कब्जा जमाया था। वहीं, ओडिशा की जिन छह सीटों पर मतदान है, वहां 2014 में सभी पर बीजद ने जीत हासिल की थी। 

चौथा चरण: ये बड़े चेहरे मैदान में 

डिंपल यादव : उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस बार भी कन्नौज सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 2014 में उन्होंने भाजपा के सुब्रत पाठक को हराया था। इस बार भी भाजपा ने पाठक पर ही भरोसा जताया है। अखिलेश भी इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। 

नकुलनाथ : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से मैदान में हैं। यहां से कमलनाथ नौ बार से सांसद हैं। भाजपा ने रामदास उइके को उम्मीदवार बनाया है।

राकेश सिंह : मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह इस बार भी जबलपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से तीन बार से सांसद हैं। कांग्रेस ने यहां से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को टिकट दिया है। 

पूनम महाजन : पूनम महाजन भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं। वे मुंबई उत्तर-मध्य से चुनाव लड़ रहीं हैं। 2014 में पूनम ने कांग्रेस नेता और संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त को हराया था। कांग्रेस ने प्रिया को इस बार फिर टिकट दिया है। 

गिरिराज सिंह : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से उम्मीदवार हैं। उनके सामने राजद से तनवीर हसन और माकपा से कन्हैया कुमार मैदान में हैं। यहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। गिरिराज सिंह 2014 में नवादा सीट से चुनाव जीते थे। इस बार यह सीट गठबंधन के तहत रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के खाते में गई है। 


बैजयंत पांडा : ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल, नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले और बीजद नेता बैजयंत पांडा ने इस बार भाजपा का दामन थाम लिया है। वे केंद्रपाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। पांडा इस सीट से बीजद के टिकट पर दो बार चुनाव भी जीत चुके हैं। बीजद ने उनके खिलाफ उड़िया अभिनेता अनुभव मोहंती को टिकट दिया है।


मुनमुन सेन : पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर तृणमूल से अभिनेत्री मुनमुन सेन मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो से है। मुनमुन बांकुरा से मौजूदा सांसद हैं।

2014 चुनावों में इन 71 सीटों पर नतीजे

पार्टीसीटें जीती
भाजपा45
शिवसेना9
बीजद6
तृणमूल6
लोजपा2
कांग्रेस2
पीडीपी1
सपा1
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!