चौथा चरण : 4 बजे तक 50% मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 4 बजे तक औसतन 50% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 66% वोट बंगाल में पड़े। बंगाल में लगातार चौथे चरण में भी हिंसा की घटनाएं सामने आईं। आसनसोल में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा झड़प हुई। वहीं, पूर्वी बर्दवान के केतुग्राम पोलिंग बूथ पर धांधली का दावा किया गया। कथित तौर पर हुई धांधली का वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें वोटिंग के स्थान पर एकसाथ दो-दो लोगों को देखा गया। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता सरकार पर धांधली का आरोप लगाया।

इस बीच, आसनसोल के पोलिंग बूथ 199 पर भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो पीठासीन अधिकारी को डांटते दिखे। बाबुल ने पूछा- आप क्यों खड़े हो यहां? अपनी जगह पर बैठो। इसके बाद जब वे यहां से बाहर निकले तो तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। यहां सुरक्षाबलों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। सुरक्षाबलों को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में आयोग से शिकायत की। आसनसोल में सुप्रियो के खिलाफ तृणमूल ने मुनमुन सेन को उम्मीदवार बनाया है।

कहां कितना मतदान

राज्य3 बजे4 बजे2014 में वोटिंग
बिहार (5)44%44%57.48%
मप्र (6) 51%55%65.28%
महाराष्ट्र (17)35%41%55.82%
ओडिशा (6)41%52%75.65%
राजस्थान (13)48%54%64.4%
उप्र (13)42%44%58.29%
बंगाल (8)59%66%83.3%
झारखंड (3)50%56%57.3%
*कश्मीर (1)8%8%

*जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग में तीन चरण में मतदान, इसलिए 71 सीटों की गणना में शामिल नहीं

राज्य11 बजे12 बजे1 बजे2 बजे
बिहार (5)13%18%18%38%
*कश्मीर (1)4%4%6%7%
मप्र (6) 17%28%31%43%
मप्र (6) 7%17%20%30%
ओडिशा (6)9%20%21%36%
राजस्थान (13)14%29%32%45%
उप्र (13)16%21%25%34%
बंगाल (8)19%35%36%52%
झारखंड (3)18%29%32%45%

*जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग में तीन चरण में मतदान, इसलिए 71 सीटों की गणना में शामिल नहीं

चौथे चरण में 12 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं। 943 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 33% करोड़पति हैं। 23% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस चरण में महाराष्ट्र की 17, राजस्थान-उत्तरप्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्यप्रदेश-ओडिशा की 6-6, बिहार की पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान है। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर 3 चरणों में मतदान हो रहा है।

s
a
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!