इंदौर में 2110 मरीज अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, 1072 नए कोरोना पाजिटिव मिले

इंदौर ।

इंदौर में बुधवार को कोरोना 10156 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए जिसमें से 1072 मरीज पाजिटिव आए। बुधवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 1365705 सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं इनमें से 142672 पाजिटिव पाए गए। बुधवार को 2110 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 130003 हो चुकी है। फिलहाल 11383 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को संक्रमण से 5 व्यक्तियों की मौत हुई। अभी तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1286 हो चुकी है।

ड्राइव इन सेंटर पर 373 ने कराई कोरोना की जांच

इंदौर नगर निगम द्वारा दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम में संचालित किए जा रहे ड्राइव इन सेंटरों पर बुधवार को 373 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि दशहरा मैदान स्थित सेंटर पर 259 और नेहरू स्टेडियम स्थित सेंटर पर 114 लोगों ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे टेस्ट कराया। दोनों सेंटरों पर अब टेस्ट कराने आने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार कम होता जा रहा है।

खाना बांट रहे हैं या संक्रमण…?

कोरोना महामारी के दौर में जहां लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है, ऐसे में कुछ संस्थाएं नियम तोड़ने जैसा काम कर रही हैं। जरूरतमंदों की सेवा करने का अच्छा काम भले ही ये संस्थाएं कर रही हैं लेकिन इन्हें नियमों का ध्यान भी रखना चाहिए। बुधवार को संस्था नूतन मंडल जेल रोड द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाना बांटा जा रहा था, लेकिन यहां इतनी भीड़ जुट गई कि शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!