WTC 2021: मैच से पहले सख्त पाबंदियां, 24 दिनों के लंबे क्वारंटीन में रहेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल और इंग्लैंड सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया को शुरुआत में काफी सख्ती का सामना करना होगा। देश में कोरोना के मामलों को देखते हुए टीम को कोरोना-फ्री रखने के लिए क्रिकेट बोर्ड काफी एहतियात बरत रहा है। इन खिलाड़ियों के भारत और इंग्लैंड में मिलाकर कुल 24 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। यानी इस दौरान खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटे रहेंगे।

सबसे पहले चुनी गई टीम इंडिया को मुंबई में 19 मई से शुरू होने वाले दो हफ्ते के कठिन क्वारंटीन से गुजरना होगा। साथ ही ये नियम भारतीय महिला टीम पर भी लागू होगा, जिसे इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलना है। दोनों भारतीय टीमें मुंबई में इकट्ठा होंगी और दो जून को एक साथ लंदन के लिए एक चार्टर प्लेन से उड़ान भरेंगे।

BCCI की योजना के अनुसार, बाहर से मुंबई आनेवाले पुरुष टेस्ट टीम के 20 खिलाड़ी, बुधवार से होटल में अपना क्वारंटीन शुरु करेंगे। BCCI ने इनके लिए चार्टर उड़ानों की व्यवस्था की है, जो भारत के विभिन्न हिस्सों से सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को पिक कर मुंबई लाएगी। टीम के बाकी सदस्य और मुंबई में रहने वाले टीम प्रबंधन के सदस्य, जिनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और मुख्य कोच रवि शास्त्री शामिल हैं, 24 मई से होटल में बायो-सिक्योर बबल में एंटर करेंगे। मुंबई ग्रुप 19 मई से सख्त होम क्वारंटाइन में भी रहेगा।

BCCI ने नियम बनाया है कि पुरुष और महिला, दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को मुंबई के लिए उड़ान भरने से पहले तीन नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होंगी। इसके अलावा लंदन की उड़ान से पहले भी इसी तरह लगातार टेस्ट किए जाएंगे। पुरुष टीम सीधे साउथेम्प्टन जाएगी, जहां उन्हें 18-22 जून के बीच न्यूजीलैंड के साथ WTC फाइनल मैच खेलना है। यहां भी भारतीय टेस्ट टीम साउथेम्प्टन में ग्राउंड परिसर के भीतर स्थित टीम होटल में 10 दिन के क्वारंटीन से गुजरेगी। हालांकि, मुंबई में हार्ड क्वारंटीन के विपरीत, भारतीय टीम को साउथेम्प्टन बबल के भीतर नियंत्रित तरीके से ट्रेनिंग की अनुमति होगी, जिसमें टीम होटल और मैदान और प्रशिक्षण सुविधाएं शामिल होंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!