नई IPL टीमों को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, कुछ महीनों के लिए टाले टेंडर

कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कुछ समय के लिए नई आईपीएल टीमों के लिए टेंडर जारी करने की योजना पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की तैयार में है। आईपीएल 2021 के शुरू होने से पहले ये जानकारी सामने आई थी कि बीसीसीआई 2 नई टीमों के टेंडर जारी करेगा जो आईपीएल 2022 या 2023 में टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने नई आईपीएल टीमों के लिए मई 2021 में टेंडर जारी करने का प्लान बनाया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण अब इसे जुलाई तक टाल दिया गया है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों में से एक के हवाले से कहा गया कि बोर्ड वर्तमान में अपूर्ण सत्र (आईपीएल 2021) को लेकर अधिक चिंतित है और नई टीमों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।

बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से एक स्पोर्ट्स वेबसाइट ने लिखा, इस समय आईपीएल की नई टीमों के बारे में बात करने का समय सही नहीं है। हमें पहले निलंबित सत्र पर आगे का रास्ता तय करना होगा और उसके बाद ही आईपीएल 2022 के लिए नई टीमों पर निर्णय लिया जा सकता है। इस संबंध में बीसीसीआई में इस स्तर पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। हम जुलाई से पहले इस पर कोई चर्चा नहीं देख रहे हैं।

कब तक नई आईपीएल टीमों के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इसके जवाब में अधिकारी ने कहा, हम इस स्तर पर कोई समयसीमा नहीं दे सकते। जैसा कि मैंने कहा, इस संबंध में फिलहाल बीसीसीआई में कोई चर्चा नहीं हो रही है।

गौर हो कि बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्तों पर एक न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया था कि 10 टीमों का आईपीएल अगले साल से शुरू हो जाएगा और नई फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया और अंतिम रूप इस साल मई के महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। सूत्र ने कहा था कि, टीमों को अंतिम रूप देने के बाद, वे अपना परिचालन कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें काफी समय लगता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!