इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू करना सपने से कम नहीं होगा : अभिमन्यु ईश्वरन

इंग्लैंड दौरे पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और पांच मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को दूसरी बार स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए के लिए 43.57 की औसत से रन बनाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन से शुभम पांडेय ने खास बातचीत की। पेश है प्रमुख अंश :

-आप दूसरी बार स्टैंडबाई खिलाड़ी चुने गए हैं। क्या इंग्लैंड में पदार्पण की उम्मीद है?

–इंग्लैंड दौरे पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और पांच टेस्ट की सीरीज है। इसलिए वहां टीम इंडिया के साथ पहली बार जाने को लेकर काफी उत्साहित हूं। इस बार मुझे मौका मिल सकता है और मैं उसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। इंग्लैंड में पदार्पण करना किसी सपने से कम नहीं होगा।

-रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे ओपनर पहले से टीम में शामिल हैं। इस प्रतिस्पर्धा को कैसे देखते हैं?

–पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई घरेलू सीरीज में बतौर स्टैंडबाई खिलाड़ी काफी कुछ सीखा था। विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाजों को आंखों के सामने अभ्यास करते देखने से कई चीजें पता चलीं, जैसे वे भ्यास के पहले और बाद में क्या करते हैं और किस तरह की मानसिकता होती है। इसलिए टीम में कई सलामी बल्लेबाजों का होना अच्छी बात है। मैं बस अपने मौके की उम्मीद लेकर इंग्लैंड जाना चाहता हूं। सिर्फ ओपनिंग पर ही नहीं, बल्कि हर स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं।

-इंडिया-ए के लिए कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में आप इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का दौरा कर चुके हैं, उनसे कितनी मदद मिली?

–मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैं राहुल द्रविड़ की कोचिंग में इंडिया-ए के लिए खेला। घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से मैं रन तो बना रहा था लेकिन लंबी पारियां नहीं खेल पा रहा था, जिसके बारे में द्रविड़ सर ने मुझे काफी कुछ सिखाया और उनकी मदद से बाद में मुझे लंबी-लंबी पारियां खेलने में मदद मिली, जिससे यहां तक का सफर तय कर पाया।

-साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर शिखर धवन और मुरली विजय जैसे सलामी बल्लेबाज विफल रहे थे। ऐसे में इंग्लैंड में बतौर ओपनर सफलता की कुंजी क्या मानते हैं?

–मैं इसी चीज पर अपने कोच अपूर्व देसाई के साथ काम कर रहा हूं। इंग्लैंड में सलामी बल्लेबाजी बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि ड्यूक गेंद वहां की परिस्थितियों में ज्यादा स्विंग होती है। इंग्लैंड में सफलता के लिए आपकी बल्लेबाजी में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। जैसा मेरे कोच भी मानते हैं तो मैं इसी एक चीज पर काम करके इंग्लैंड की तैयारी कर रहा हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!