इंदौर में बनेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन का कच्चा माल

इंदौर |

रेमडेसिविर इंजेक्शन का कच्चा माल बनाने के लिए इंदौर की एक कंपनी आगे आई है। दवा कंपनी सिम्बायोटेक ने रेमडेसिविर का एक्टिव फार्मास्यूटिकल्स इनग्रेडिएंट (एपीआई) बनाने के लिए भारत सरकार से अनुमति चाही है। सेंट्रल ड्रग कंट्रोल आर्गेनाइजेशन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीम ने राऊ (इंदौर) स्थित कंपनी के प्लांट का निरीक्षण कर लिया है। निरीक्षण दल ने कंपनी के लिए सिफारिश भी कर दी है। अब ड्रग कंट्रोलर आफ इंडिया की ओर से अनुमति के लिए दिल्ली में प्रस्ताव विचाराधीन है। रेमडेसिविर की किल्लत के बीच यह राहत भरी खबर है। कोरोनाकाल में इंदौर की किसी दवा कंपनी का रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए कच्चा माल तैयार करने के लिए आगे आना बड़ी बात है।

कंपनी करीब 20 साल से यहां कार्यरत है। राऊ के अलावा पीथमपुर में भी कंपनी का एक प्लांट है। कंपनी स्टेरायड और अन्य दवाइयां बनाती है। कंपनी के प्रबंधक श्रीकुमार ने बताया हमने भारत सरकार को आवेदन कर दिया है। प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन शासन की यह प्रक्रिया कब तक पूरी होकर अनुमति मिलेगी, कहा नहीं जा सकता। अनुमति मिलने के बाद हम करीब डेढ़ महीने में उत्पादन शुरू करने की स्थिति में आ सकेंगे। इस समय देश में सात-आठ कंपनियां हैं, जो रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए कच्चा माल तैयार करती हैं। ये कंपनियां हैदराबाद, गुजरात, महाराष्ट्र में हैं। एफडीए के डिप्टी ड्रग कंट्रोलर शोभित कोष्टा ने बताया सिम्बायोटेक को रेमडेसिविर का एपीआइ बनाने की अनुमति मिलती है, तो यह इंदौर के लिए बहुत सकारात्मक होगा। भारत सरकार से कंपनी अनुमोदन के बाद एफडीए भी तुरंत अनुमति दे देगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!