हातोद तहसील के गाँव-गाँव में पहुँच रहा है-राजस्व प्रशासन

एसडीएम और तहसीलदार ने मिलकर दो दिन में किया 33 में से 30 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण
इंदौर :हातोद तहसील में किल कोरोना अभियान के तहत राजस्व प्रशासन की टीम गाँव गाँव पहुँच रही है। कल और आज दो दिन में एसडीएम हातोद मनीष सिकरवार, तहसीलदार ममता पटेल, और नायब तहसीलदार जयेसप्रताप सिंह ने तहसील की कुल 33 ग्राम पंचायतों में से 30 ग्राम पंचायतों में दस्तक दी।
उन्होंने वहाँ पर ग्राम स्तर पर गठित क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली। उनसे चर्चा कर उनके दायित्वों से अवगत कराया। एसडीएम सिकरवार ने ग्रामवासियों से कहा कि उनकी जागरूकता कोरोना से बचाव में एक कारगर उपाय है। तहसीलदार ममता पटेल ने ग्राम हँसनाखेड़ी पहुँच कर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने समझाइश दी कि गाँव में कोई भी संदिग्ध मरीज़ मिलने पर उसकी कोविड की जाँच कराएं और पंचायत में बने कोविड केयर सेंटर में उसे भेजें। संदिग्ध मरीज़ को आइसोलेशन में रखना बेहद ज़रूरी है, ताकि परिवार के अन्य सदस्य संक्रमण से बच सकें। हातोद तहसील में प्रत्येक गाँव में आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान संदिग्ध मरीज़ मिलने पर तत्काल रेपिड रेस्पोंस टीम को सूचित किया जा रहा है और कोविड की जाँच की जा रही है। तहसीलदार पटेल और टीम जब ग्राम हँसनाखेड़ी पहुँची तो ग्रामीणों ने बताया कि उनके गाँव में आज की स्थिति में एक भी सक्रिय मरीज़ नहीं है। पूर्व में दो मरीज़ कोविड के पाए गए थे, जो अब स्वस्थ हो चुके हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत अहीरखेड़ी के ग्राम पालड़ी में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। यहाँ भी ग्रामवासी कोरोना के प्रति सजग हैं।
तहसीलदार द्वारा हातोद तहसील के आगरा, अहिरखेड़ी, सूमथा, अरान्या, शिकांदरी, मुरखेड़ा, करादिया,आकासौधा, हसनाबाद मूरखेड़ा इत्यादि गांवों में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली गई।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!