इंदौर संभाग में 15 से 20 जून के बीच दस्तक देगा मानसून

इंदौर।

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून जून के पहले सप्ताह में दस्तक देगा। ऐसे में इस बार मप्र व इंदौर संभाग में 15 से 20 जून के बीच मानसून का प्रवेश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह लगातार तीसरा साल है जब मानसून के पहले अरब सागर में चक्रवाती तूफान बन रहा है। इसके कारण प्री मानसून में ही अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इस साल मानसून के चार माह में इंदौर संभाग में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इंदौर में जून व जुलाई में सामान्य बारिश होगी, वहीं अगस्त में सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

16 से 20 मई तक इंदौर व उज्जैन में बारिश की संभावना

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक वर्तमान में अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से अरब सागर से इंदौर की ओर नमी आएगी। ऐसे में 16 मई को इंदौर और उज्जैन में हल्की बारिश होगी, वहीं 17 मई को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

हल्की बारिश का दौर 20 मई तक जारी रहेगा। इसके बाद भी नौतपा के पहले सप्ताह में 23 से 25 मई के बीच इंदौर व उज्जैन में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बार नौतपा में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!