पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम पणजी उपचुनाव के लिए भाजपा की सूची में शामिल किया गया है। पार्टी ने दो नेताओं को उपचुनाव के लिए उपयुक्त माना है। सूची में शामिल दूसरा नाम भाजपा नेता सिद्धार्थ कुनकोलिएंकर का है। गोवा भाजपा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर का कहना है कि दोनों नाम भाजपा के संसदीय बोर्ड के पास भेजे जाएंगे। वहीं से अंतिम फैसला लिया जाएगा। बीते माह मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस पर 19 मई को चुनाव होना है।
‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…









