योगी कैबिनेट के मंत्री सुरेश खन्ना ने बसपा सुप्रीमो मायावती को फ्यूज ट्रांसफार्मर बताया है। मायावती की शाहजहांपुर में होने वाली रैली को लेकर उन्होंने कहा- देखिए ये सब फ्यूज ट्रांसफार्मर हैं। इससे अगर कोई अपना तार जोड़ेगा तो न बल्ब जलेगा और न पंखा चलेगा। न पानी मिलेगा और न हवा। उनका कहना था कि फ्यूज ट्रांसफार्मर की क्या चर्चा करना।










