इंदौर में शुक्रवार को मिले 1548 नए पाजिटिव, 8 मरीजों की मौत

इंदौर।

24 घंटे के दौरान इंदौर शहर में मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। शुक्रवार को शहर में 1548 संक्रमित मिले। 9999 संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच की गई। संक्रमण दर 15.48 प्रतिशत रही। शुक्रवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब तक 13 लाख 16 हजार 822 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 36 हजार 391 में कोरोना की पुष्टि हुई। शुक्रवार को 2617 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अब तक इंदौर शहर में एक लाख 19 हजार 110 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलहाल 16028 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को 8 लोगों ने कोरोना से दम भी तोड़ा। इसे मिलाकर संक्रमण से अब तक शहर में 1253 मौत हो चुकी है।

ड्राइव इन सेंटरों पर 504 ने कराई जांच

दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम में नगर निगम के ड्राइव इन कोरोना टेस्ट सेंटरों पर शुक्रवार को 504 लोगों ने जांच कराई। दशहरा मैदान स्थित सेंटर पर 384 और नेहरू स्टेडियम स्थित सेंटर पर 120 लोगों का गाड़ी में बैठे-बैठे कोरोना टेस्ट किया गया।

कोरोना मेडिकल वेस्ट फेंकने पर 20 हजार रुपये का दंड

इंदौर नगर निगम ने सुखलिया स्थित बापट अस्पताल पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड किया है। अस्पताल के कर्मियों द्वारा बापट चौराहे के पास खाली जगह पर बड़ी संख्या में कोरोना का मेडिकल वेस्ट फेंका गया था। शुक्रवार को जोन पांच के सीएसआइ राकेश डांगोरिया निरीक्षण के दौरान वहां से निकले, तो वेस्ट की जांच की। पता चला कि उक्त कचरा बापट अस्पताल का है। इस पर सीएसआइ ने अस्पताल पहुंचकर प्रबंधन से 20 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!