इंदौर में और बढ़ेगा लॉकडाउन: कलेक्‍टर मनीष सिंह

इंदौर।

इंदौर में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन यानि जनता कर्फ्यू और बढ़ाया जाएगा। अभी शहर में 16 मई तक लॉकडाउन है। कलेक्‍टर मनीष सिंह ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिये हैं कि जनता कर्फ्यू 16 मई से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि फिलहाल इंदौर में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है, फिर भी सतर्कता के लिए जनता कर्फ्यू बढ़ाना जरूरी है । कलेक्टर ने कहा कि कोरोनावायरस का यह स्टैंन पिछले वर्ष की तुलना में काफी घातक है और खतरनाक है।

शहर में अभी जनता कर्फ्यू के आदेश के तहत उद्योगों, ट्रांसपोर्ट नगर और गोदाम की गतिविधियों में काम करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और मालिकों को कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए 24 घंटे में तीन स्लाट तय किए हैं।

इस टाइम स्लाट के तहत उद्योग, ट्रांसपोर्ट या गोदाम के कर्मचारी या अधिकारी सुबह आठ से 10 बजे तक शाम छह से सात बजे तक और रात एक से ढाई बजे तक ही कार्यस्थल पर आ-जा सकते हैं। इन तीन टाइम स्लाट की अवधि के अलावा इन लोगों का आना-जाना पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

शहर की किराना दुकानें अभी सोमवार और गुरुवार ही खुली रह सकती हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की किराना दुकानें केवल मंगलवार और शुक्रवार खुली रहती हैं। शहर की सब्जी मंडियां बंद करने के आदेश पहले की तरह यथावत हैं। दूध की दुकानें सुबह छह से 10 बजे तक और शाम पांच से सात बजे तक खुली रह रही हैं। विवाह कार्यक्रम प्रतिबंधित हैं। सभी तरह की खेल गतिविधियों, साइकिलिंग आदि पर भी प्रतिबंध जारी है। सार्वजनिक परिवहन, निर्माण गतिविधियां, कृषि उपज मंडियां, शासकीय और अशासकीय कार्यालय बंद हैं

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!