जनता कर्फ्यू के बीच इंदौर में 48 संपत्तियों की रजिस्ट्री

इंदौर ।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी जनता कर्फ्यू के बीच गुरुवार को करीब तीन सप्ताह बाद संपत्ति पंजीयन कार्यालय खुले। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बल मिलने की उम्मीद है। पहले दिन इंदौर में 48 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई। इस अधिकृत खरीदी-बिक्री से सरकार को बतौर स्टांप ड्यूटी 50 लाख रुपये कमाई हुई।
पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के प्रशासनिक संकुल, मोती तबेला स्थित जिला कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में पहला दिन अपेक्षाकृत शांत रहा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग भी सावधानी रख रहे हैं। पंजीयन विभाग के डीआइजी बीके मोरे ने बताया इस वित्तीय वर्ष में पंजीयन कार्यालय 20 अप्रैल तक खोले गए थे। तब करीब 4,500 दस्तावेजों के से लगभग 50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया था, जो एक महीने की औसत आय का लगभग 50 प्रतिशत ही है। जनता कर्फ्यू के कारण सभी शासकीय कार्यालयों के साथ पंजीयन कार्यालय भी बंद करने के आदेश हुए थे। इस कारण 20 अप्रैल से 12 मई तक पंजीयन कार्यालय बंद रहे। अब कलेक्टर ने 13 मई की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पंजीयन कार्यालय खोलने की अनुमति दी है। इसमें अधिकारियों की उपस्थिति 100 फीसद और अन्य कर्मचारियों की 10 से 25 फीसद रहेगी। संपत्ति पंजीयन में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों और वेंडर को निवास और कार्यालय के बीच आवाजाही की अनुमति दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!