लोकसभा चुनाव:चौथे चरण में कमलनाथ के बेटे सबसे अमीर, 660 करोड़ की संपत्ति

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर 210 यानी 23% दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर कोई न कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 158 यानी 17% प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं। इस चरण में 360 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ सबसे अमीर हैं। छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे नकुल के पास 660 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है। एडीआर ने चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे 943 में से 928 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। तीसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है।

392 उम्मीदवार ऐसे जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा
एडीआर ने जिन 928 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है, उनमें 392 यानी 25% प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। कांग्रेस के 90 उम्मीदवारों में 74 यानी 82%, भाजपा के 97 में से 81 यानी 84% उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है। वहीं, सपा के 10 में से 9, बसपा के 12 और शिवसेना के 7 प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। तीसरे चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.95 करोड़ रुपए है।

चौथे चरण के तीन सबसे अमीर उम्मीदवार

उम्मीदवारपार्टीसीट (राज्य)कुल संपत्ति (करोड़ रुपए में)
नकुल नाथकांग्रेसछिंदवाड़ा (मप्र)660
संजय सुशील भोसलेवंचित बहुजन अघड़ीमुंबई साउथ सेंट्रल (महाराष्ट्र)125
अनुराग शर्माभाजपाझांसी (उप्र)124

*इस चरण में तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति शून्य बताई है।

सबसे कम आय वाले तीन उम्मीदवार

उम्मीदवारपार्टीसीट (राज्य)संपत्ति
प्रिंस कुमारनिर्दलीयझालावाड़500
शमसुद्दीन निर्दलीयचित्तौड़गढ़786
बापन शोपननिर्दलीयमुंबई नॉर्थ ईस्ट1100
  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!