56 इंच का सीना तो था, अब 62 इंच का भी आ गया:अनिल शर्मा (गदर फेम डायरेक्‍टर ),सनी ने जॉइन की बीजेपी

ऐक्‍टर सनी देओल ने मंगलवार को बीजेपी जॉइन कर ली। जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्‍ममेकर अनिल शर्मा ने उनके समर्थन में ट्वीट किया और ऐक्‍टर को बीजेपी जॉइन करने पर बधाई दी। सनी के साथ ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘अपने’ जैसी फिल्‍में बना चुके अनिल ने ट्वीट में पीएम मोदी के ’56 इंच का सीना’ वाली स्‍पीच से रेफरेंस लेते हुए लिखा, ’56 इंच का सीना तो था, अब 62 इंच का भी आ गया। मेरे फेवरिट सनी देओल को बीजेपी जॉइन करने पर बधाई।’

सनी देओल ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी और अमित शाह समेत रामलाल, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, कैप्‍टन अभिमन्‍यु को धन्‍यवाद दिया।
पंजाब में बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रही है। सूत्रों की मानें तो गुरदासपुर सीट से गठबंधन की ओर से संयुक्त रूप से सनी देओल को कैंडिडेट बनाया जा सकता है। सनी देओल की मां हेमा मालिनी के अलावा उनके पिता धर्मेंद्र भी साल 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से सांसद रह चुके हैं।

फिल्‍मों की बात करें तो सनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म ‘ब्‍लैंक’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्‍म से डिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया अपना डेब्‍यू करने जा रहे हैं। फिल्‍म 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा सनी अपने बेटे करण देओल की फिल्‍म ‘पल पल दिल के पास’ पर भी काम कर रहे हैं। यह फिल्‍म 19 जुलाई को रिलीज होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!