OLA मुफ्त में करेगा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की होम डिलिवरी

कोरोना महामारी के दौर में Ola के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने भी लोगों की मदद की पहल की है। राइडिंग ऐप ओला की ओर से उन्होंने ऐलान किया है कि वो अपने यूजर्स को फ्री में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएंगे। O2forIndia नाम की इस पहल के लिए उन्होंने गिव इंडिया के साथ साझेदारी की है। इसका फायदा ये होगा कि ओला यूजर्स कुछ बेसिक डिटेल्स देकर अपने घर मुफ्त में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मंगवा सकते हैं। अगर आप की डिटेल्स वेरिफाई हो घई, तो ओला बिना किसी खर्च के आपके घर तक ऑक्सीन कंसन्ट्रेटर पहुंचाएगा।

ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने कहा कि, हमें इस महामारी में एक साथ आने की जरूरत है। O2forIndia के लिए हम गिवइंडिया के साथ साझेदारी कर रहे हैं। इसकी मदद से हम आसानी से मुफ्त में उन जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स पहुंचाएंगे, जिन्हें इसकी जरूरत है। उन्होंने बताया कि यूजर्स ओला ऐप के जरिए कंसन्ट्रेटर की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। एक बार रिक्वेस्ट वेलिडेट होने के बाद ओला अपने यूजर्स के दरवाजे तक कंसंट्रेटर्स पहुंचाएगा और फिर जरूरत न होने पर ही उसे वापस लाएगा। कंसंट्रेटर्स और ट्रांसपोर्टेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

ओला इसकी शुरूआत फिलहाल बैंगलोर में 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ कर रहा है। वहीं आनेवाले समय में कंपनी पूरे देश में 10,000 यूनिट्स ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ इस पहल को जारी रखेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने पहले ही ये ऐलान कर दिया है कि वो अपने कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का पूरा खर्चा उठाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!