हिंसा के मद्देनजर बंगाल में भाजपा के सभी 77 विधायकों को मिलेगी केंद्रीय सुरक्षा

कोलकाता ।

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर लगातार हमले की शिकायतें केंद्र सरकार को मिल रही है। हमले का आरोप सभी मामलों में राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रसे कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर लग रहे हैं।

पिछले दिनों तो केंद्रीय मंत्री के काफिले पर भी हमला किया गया था। इसी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। बताते चलें कि चुनाव बाद हो रही हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम बंगाल में है, जो विभिन्न इलाकों का दौरा कर रही है।

बंगाल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा है निशाना

बता दें कि आज ही नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल के नेता चुना गया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंगाल में भाजपा विधायकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया। राज्य में चुनाव के बाद की हिंसा को देखते हुए हर विधायक को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

चुनाव के दौरान भी भाजपा प्रत्याशियों पर हमले हुए थे जिसके बाद लगभग सभी प्रत्याशियों को सुरक्षा दी गई थी। यही बताते चलें कि भाजपा के लगभग सभी सांसदों को भी केंद्रीय सुरक्षा मिली हुई है। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह ही एक निर्देश जारी कर बंगाल विधानसभा परिसर में केंद्रीय बलों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!