गरीब परिवारों को मिलेगी 5-5 हजार रुपये की आर्थिक मदद : हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन में फंसे गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की मदद के लिए उन्हें 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। कोरोना की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन (Lockdown) जैसी कड़ी पाबंदियां लागू हैं। इसकी वजह से गरीबों ना रोजगार मिल रहा है और ना ही किसी तरह की आय हो रही है। इसे देखते हुए मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को 5 हजार रुपये देने का फैसला लिया गया है, क्योंकि उनकी रोजी-रोटी बंद हो गई है और उन्हें कोविड की वजह घर में ही रहना है। उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।’

आपको बता दें कि रविवार को हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी पर लगाम के लिए लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। इससे पहले हरियाणा सरकार ने 3 मई से राज्य में लॉकडाउन लगाया था और 10 मई को इसे फिर से एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की थी कि सामान्य श्रेणी के जो मरीज किसी निजी अस्पताल में भर्ती हैं और ऑक्सीजन या ICU सपोर्ट पर हैं, उन्हें राज्य सरकार अधिकतम 7 दिनों के लिए प्रतिदिन प्रति मरीज 5,000 रुपये की सहायता देगी। वहीं, जो BPL श्रेणी से संबंधित हैं, उन्हें 35,000 रुपये की मदद मिलेगी। इसके अलावा, निजी अस्पताल को भी राज्य से संबंधित कोविड-19 रोगियों को भर्ती लेने में वरीयता देने पर प्रतिदिन प्रति मरीज 1,000 रुपये या अधिकतम 7,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसी तर्ज पर BPL रोगियों के लिए राज्य सरकार द्वारा 42,000 रुपये चिकित्सा सहायता के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!