बंगाल में हिंसा के बावजूद 79% मतदान ,5 बजे तक 117 सीटों पर 61% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर शाम 5 बजे तक औसत 61% मतदान हुआ। हिंसा के बावजूद पं बंगाल में सबसे अधिक 79% वोट पड़े। बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई। दूसरे बूथ के पास अज्ञात लोगों ने बम फेंका। पहले इस चरण में 14 राज्यों की 114 सीटों पर वोटिंग होनी थी। दूसरे चरण में सुरक्षा कारणों के चलते त्रिपुरा की ईस्ट त्रिपुरा सीट पर मतदान नहीं हो पाया था। इस सीट को भी तीसरे चरण में शामिल किया गया है।

कहां कितना मतदान?

राज्य और सीटें2 बजे तक3 बजे तक4 बजे तक5 बजे तक
असम (4)47%62%63%74%
बिहार (5)37%47%48%55%
गोवा (2)46%59%59%71%
गुजरात (26)39%50%50%59%
कश्मीर (1)10%11%11%13%
कर्नाटक (14)37%50%51%61%
केरल (20)40%55%57%68%
महाराष्ट्र (14)32%45%45%55%
ओडिशा (6)33%46%47%58%
त्रिपुरा (1)45%64%67%71%
उत्तरप्रदेश (10)30%47%47%56%
बंगाल (5)52%68%68%79%
छत्तीसगढ़ (7)43%55%55%64%
दादरा नगर हवेली (1)37%57%57%71%
दमन दीव (1)43%55%55%65%

कहां कितना मतदान?

राज्य और सीटें11 बजे तक12 बजे तक1 बजे तक
असम (4)29%29%47%
बिहार (5)26%26%37%
गोवा (2)19%28%37%
गुजरात (26)15%25%31%
कश्मीर (1)5%5%5%
कर्नाटक (14)16%21%31%
केरल (20)22%26%36%
महाराष्ट्र (14)10%17%24%
ओडिशा (6)11%19%27%
त्रिपुरा (1)18%29%33%
उत्तरप्रदेश (10)18%22%29%
बंगाल (5)34%35%45%
छत्तीसगढ़ (7)22%27%38%
दादरा नगर हवेली (1)11%22%22%
दमन दीव (1)19%24%41%

अपडेट्स

  • बंगाल के मुर्शिदाबाद के बलिग्राम में मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिंदी स्कूल में मतदान किया।
  • क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा ने राजकोट में वोट डाला।
  • गुवाहाटी में कांग्रेस उम्मीदवार बोबीता शर्मा ने वोट डाला।
  • भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने उत्तरप्रदेश के रामपुर में वोट डाला।
  • कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने वीरमगाम की सुरेंद्रनगर सीट के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • मलयाली अभिनेता मोहनलाल ने तिरुवनंतपुरम में और ममूटी ने कोच्चि में वोट डाला।
  • सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र मे अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में वोट डाला।
  • पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के दोमकल नगरीय निकाय में तृणमूल कार्यकर्ता देसी बम से किए गए हमले में जख्मी।
  • मोदी की मां ने अहमदाबाद के रायसन में वोट डाला।
  • तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने वोट डाला।
  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में वोट डाला।
  • अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा में वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के तलचर में वोट डाला।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पत्नी अंजली समेत राजकोट में वोट डाला।
  • वोट देने के बाद मोदी ने कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का गौरव मिल रहा है। मेरे गृहराज्य गुजरात में वोट देकर इस महान लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिला। जैसे कुंभ के मेले में स्नान करके एक पवित्रता का आनंद आता है, वैसे ही लोकतंत्र के महापर्व में वोट कर मैं पवित्रता का अनुभव कर रहा हूं। मैं देश के सभी नागरिकों से आग्रह करूंगा कि इस लोकतंत्र के पर्व में जहां-जहां मतदान बाकी हैं, वहां मतदान करें। भारत का मतदाता जितना समझदार है, नीर-क्षीर जानता है। दूध का दूध और पानी का पानी करना जानता है, यह पूरे विश्व के लिए रिसर्च का विषय है। जो युवा वोट देने जा रहे हैं उनकी सक्रिय भागीदारी का मैं स्वागत करता हूं। पहली बार जो वोट दे रहे हैं उनके लिए यह सदी उनकी सदी है। उन्हें अपनी इस सदी को उज्ज्वल बनाने के लिए मतदान करना है। भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि हम लोगों के लिए इसका उदाहरण पेश करते हैं। एक तरफ आतंकवाद का शस्त्र आईईडी होता है और लोकतंत्र का शस्त्र, उसकी शक्ति वोटर आईडी होता है। मुझे विश्वास है वोटर आईडी की ताकत आईईडी की ताकत से काफी ज्यादा है। हम इसकी ताकत समझें। आप सभी पत्रकार बंधु भी थोड़ा आराम कीजिए, आपने देश को जगाने के लिए जो काम किया है उसके लिए मैं आपका अभिनंदन और आभार करता हूं।”
  • मोदी ने अहमदाबाद के रानिप स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
  • केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कन्नूर में मतदान किया।
  • सुप्रिया सुले ने परिवार समेत बारामती में वोट डाला। सुप्रिया बारामती से ही राकांपा की उम्मीदवार हैं।
  • बिहार के सुपौल के 151 बूथ पर ईवीएम खराब होने के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो पाई। हालांकि ईवीएम को बदल दिया गया।
  • मोदी मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर स्थित घर पहुंचे।  
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “लोगों से अपील करता हूं कि तीसरे चरण में रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग करें। आपका वोट महत्वपूर्ण है और देश को दिशा देने में अहम रोल अदा करेगा। कुछ देर में मैं अहमदाबाद में मतदान करूंगा।”
  • सम्बंधित खबरे

    पाकिस्तान ने 3 घंटे बाद ही तोड़ा सीजफायर, श्रीनगर के कई इलाकों में सुनी गईं धमाकों की आवाजें

    पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच 86 घंटे तक चले संघर्ष के शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू कर दिया गया। दोनों देशों के…

    भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लागू; पड़ोसी देश ने हवाई क्षेत्र से प्रतिबंध हटाया

    पाकिस्तान ने एयर स्पेस खोला संघर्ष विराम के बाद पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयर स्पेस खोला। पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है।  06:51…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित
    Translate »
    error: Content is protected !!