कोरोना ने रोकी जूट बारदान की राह, गेहूं की सरकारी खरीदी पर संकट

इंदौर।

बंगाल के विधानसभा चुनाव और कोरोना ने मध्य प्रदेश में जूट बारदान की आपूर्ति की राह भी रोक दी। मध्य प्रदेश को जरूरत के बारदान की आपूर्ति अप्रैल में ही हो जानी थी, लेकिन कोलकाता में जूट बारदान के कारखानों में पहले चुनाव के कारण और अब कोरोना संक्रमण के कारण उत्पादन ठप-सा हो गया है। बारदान की कमी से प्रदेश के कुछ जिलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की सरकारी खरीदी के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश ने कोलकाता में जूट कमिश्नर को 2.41 लाख गठान जूट बारदान की मांग भेजी थी। इसमें से अब तक 1.32 लाख गठान बारदान ही मिल पाया है। बचा हुआ 1.10 लाख गठान बारदान मिलने में देरी हो रही है।

बारदान की कमी से निपटने के लिए प्रदेश के गेहूं खरीदी केंद्रों पर एक बार उपयोग किए हुए जूट के पुराने बारदान भेजे गए, लेकिन इन्हें सीने में मशीन खराब हो रही है। इस कारण कई केंद्रों पर पुराने बारदानों को काम में नहीं लिया जा रहा है।
बारदान की अधिक कमी

इंदौर, खंडवा, खरगोन, देवास, आगर, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद जिलों में सामने आ रही है। हालात देखते हुए मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने खरगोन और खंडवा जिले के लिए मंदसौर से बारदान बुलवाकर भेजे हैं। नीमच से भी कुछ बारदान बुलाए गए। दरअसल, मंदसौर और नीमच में गेहूं का उत्पादन और खरीदी कम होने से यहां जूट के बारदान बच गए थे। इंदौर और उज्जैन संभाग में गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 15 मई तो अन्य संभागों में 25 मई अंतिम तारीख रखी गई है।

जूट कारखानों में बीमार हो रहे श्रमिक, उत्पादन प्रभावित

दरअसल, बंगाल में पटसन की खेती अधिक होती है। इसीलिए कोलकाता जूट बारदान निर्माण का बड़ा केंद्र है। यहां से मध्य प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य गेहूं उत्पादक राज्यों में जूट के बारदान भेजे जाते हैं। बारदान के कारखानों में बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा के कामगार काम करते हैं। बंगाल में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने से सारी सरकारी मशीनरी चुनाव में लगी रही।

इस कारण विभिन्न राज्यों को की जाने वाली जूट बारदान की आपूर्ति पर कोई ध्यान नहीं दे पाया। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के कारण श्रमिक बीमार हैं। इस कारण कारखानों में पूरी क्षमता से काम नहीं हो पा रहा है। जूट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने सभी राज्यों के लिए नियम बनाया है कि गेहूं उपार्जन में 70 फीसद जूट बैग उपयोग करना है और केवल 30 फीसद ही पीपीई प्लास्टिक बैग उपयोग किए जा सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!