सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता

कोलकाता। बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को पराजित करने वाले सुवेंदु अधिकारी को भाजपा ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना है। बंगाल में पहली बार भाजपा मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरा है।

गौर करने वाली बात यह है कि विधानसभा में सुवेंदु अधिकारी उसी दल की खिलाफत करेंगे, जिसका एक समय वे अहम हिस्सा हुआ करते थे। सुवेंदु बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बतौर विधायक उनके अनुभव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौड़ में भाजपा नेता मुकुल राय भी शामिल थे लेकिन चूंकि विधायक के तौर पर वे पहली बार चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए हैं इसलिए पार्टी ने सुवेंदु को यह जिम्मेदारी सौंपी।
विपक्ष का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि वे बंगाल में लोकतंत्र की बहाली के लिए काम करेंगे। चुनाव बाद हो रही हिंसा के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को बंगाल से दूसरे राज्यों में भागना पड़ रहा है। इससे खराब कोई और स्थिति नहीं हो सकती। वे बंगाल को हिंसा-मुक्त व शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में काम करेंगे।सुवेंदु ने आगे कहा कि इस विधानसभा चुनाव में तीन चीजें पहली बार हुई हैं। पहली, चुनाव हारने के बावजूद कोई मुख्यमंत्री बनी हैं। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। दूसरी, बंगाल में कांग्रेस और वाममोर्चा को पहली बार एक भी सीट नहीं मिली है और तीसरी बात यह है कि भाजपा को पहली बार सूबे में 77 सीटें मिली हैं।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!