कोरोना संक्रमण में की बिना टिकट यात्रा, वसूला तीन करोड़ का जुर्माना

जबलपुर ।

ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रहे है। महाराष्ट्र से यूपी—बिहार जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ है। रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए बिना टिकट और वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद भी लोग, ट्रेनों में बिना टिकट और अनाधिकृत तौर पर ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। इनको रोकने के लिए रेलवे ने ट्रेनों में जांच अभियान चलाया तो चेकिंग स्टॉफ भी इनकी मौजूदगी देखकर परेशान हो गया। दरअसल जबलपुर रेल मंडल की सीमा से गुजरने वाली ट्रेनों में टिकट जांच की गई, जिसमें लगभग 47 हजार लोग बिना टिकट और अनाधिकृत यात्रा करते मिले। रेलवे की टिकट चेकिंग स्टॉफ ने न सिर्फ इन्हें फटकार लगाई, बल्कि इनसे जुर्माना भी वसूला।

तीन करोड़ का वसूला जुर्माना : इन यात्रियों ने भले ही आरक्षित टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों को परेशानी हुई हो, लेकिन इससे रेलवे की आय बढ़ गई है। रेलने ने 47 हजार लोगों पर जुर्माना लगाकर लगभग तीन करोड़ 30 लाख रुपये कमा लिए। जबलपुर रेल मंडल के डीसीएम सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान जबलपुर रेल मंडल के जबलपुर, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, कटनी, दमोह, सागर, मैहर, सतना, रीवा आदि स्टेशनों पर टिकट निरीक्षकों तथा उड़न दस्ते ने कोरोना प्रोटोकाल के पालन के साथ व्यापक धरपकड़ करते हुए चलती गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया।

जांच टीम ने बनाए 3450 केस : रेलवे के उड़न दस्ते द्वारा 3450 केस बनाकर दो करोड़ 40 लाख रुपए का जुर्माना यात्रियों से वसूला गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन द्वारा अनेक बार अत्यधिक राजस्व वसूल करने वाले चल टिकट निरीक्षकों का सम्मान तथा नगद पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!